{"_id":"a303e9ce678b15f5392aa98a6123c6fd","slug":"now-after-passing-12th-aspirants-can-do-b-ed-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 12वीं के बाद सीधे कर सकेंगे बीएड","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुशखबरी: 12वीं के बाद सीधे कर सकेंगे बीएड
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
देश में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए मोदी सरकार बीएड और एमएड की पढ़ाई में बड़े बदलाव करने जा रही है। बीएड और एमएड की पढ़ाई को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों के सामने कई नए पाठ्यक्रम रखे हैं। इसके तहत अब 12वीं कक्षा पास करने के बाद सीधे बीएड करने और स्नातक के बाद दो साल के बीएड और दो साल के एमएड पाठ्यक्रम के प्रस्ताव रखे गए हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन मंत्रालय की स्कूली शिक्षा मामलों की सचिव वृंदा स्वरूप ने राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और सचिवों की मंगलवार को हुई बैठक में एक प्रेजेंटेशन पेश किया। इसके तहत लगभग 15 तरह के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की एक श्रृंखला पेश की गई। प्रेजेंटेशन के मुताबिक मंत्रालय चाहता है कि अब सीधे 12वीं पास करने के बाद बीएड कोर्स शुरू किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही चार साल के एकीकृत बीएड और एमएड पाठ्यक्रम का प्रस्ताव भी रखा गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन यानी एनसीटीसी की ओर से 15 पाठ्यक्रमों को चुना गया है। इन पाठ्यक्रमों में 20 हफ्तों की ट्रेनिंग कार्यक्रम को अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन