फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   notice to cbi on plea of Jaganmohan reddy

जगनमोहन रेड्डी की अर्जी पर सीबीआई को नोटिस

Tue, 30 Apr 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
notice to cbi on plea of Jaganmohan reddy

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगनमोहन रेड्डी की जमानत याचिका पर सोमवार को सीबीआई से जवाब तलब किया।

विज्ञापन


जस्टिस पी. सदाशिवम् की अध्यक्षता वाली पीठ ने रेड्डी की जमानत की मांग पर जवाब तलब करने के साथ ही मामले की सुनवाई छह मई को मुकर्रर की।

रेड्डी ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के 24 जनवरी के आदेश को सर्वोच्च अदालत में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने रेड्डी को इस मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन


कडप्पा से सांसद रेड्डी को भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले साल 27 मई को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल रेड्डी हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में हैं।

सर्वोच्च अदालत ने हालांकि पिछले साल अक्टूबर में जमानत की अर्जी को ठुकरा दिया था। उनकी याचिका रद्द करते हुए अदालत ने कहा था कि याचिकाकर्ता जांच एजेंसी की ओर से कुछ पहलुओं की जांच पूरी करने के बाद फिर से निचली अदालत में जमानत की अर्जी दायर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी ने अदालत से कहा था कि वह संदूर पावर, भारती-रगुरामन सीमेंट्स, डालमिया सीमेंट्स, इंडिया सीमेंट्स और कोलकाता स्थित सूटकेस कंपनियों की ओर से कथित रूप से रेड्डी की लेपाक्षी नॉलेज परियोजना और इंदु परियोजनाओं सहित उनकी तमाम कंपनियों में धन भेजने के मामले में अंतिम आरोप पत्र दायर करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed