फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   notice of commission to uco bank

दलित को नौकरी से निकालने पर बैंक को नोटिस

Sun, 10 Jan 2016 12:14 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
notice of commission to uco bank

मध्य प्रदेश में यूको बैंक की एक शाखा में 10 साल से काम कर रहे एक दलित के हाथ से पानी लेना बंद कर उसे नौकरी से निकालने को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने यूको के मुख्य प्रबंध निदेशक, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव को इस बाबत नोटिस जारी कर चार हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है।

मीडिया में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा है कि अगर यह वाकया सही है तो यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है।

ये है मामला

notice of commission to uco bank

मामले के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शिवहर जिले में यूको बैंक की एक शाखा में काम करने वाले रामस्वरूप (अनुसूचित जाति ) से वहां के वरिष्ठ अधिकारियों ने पानी लेना बंद कर दिया था।

आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रामस्वरूप से इसलिए सेवा लेना बंद कर दी थी क्योंकि वह दलित था। रामस्वरूप ने इसे लेकर जिलाधिकारी को शिकायत भी की थी।

आयोग ने प्रतिवादियों को रिपोर्ट दाखिल कर यह बताने के लिए कहा गया है कि रामस्वरूप की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई। साथ ही उन्हें जांच रिपोर्ट भी दाखिल करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed