फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Not only Jaichand, there were many coward kings

इस राजा ने शत्रु को सौंप दी थी पत्नी, देवर ने बचाई लाज

Wed, 25 Mar 2015 09:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Mar 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
Not only Jaichand, there were many coward kings

भारतीय इतिहास में कायर राजाओं का जिक्र किया जाए तो जेहन में सबसे पहला नाम जयचंद का उभरता है। लेकिन गुप्त राजा रामगुप्त ने शकों से हारने पर अपनी पत्नी तक शक राजा को सौंप दी थी। इतिहास की किताबों में रामगुप्त की कायरता और चंद्रगुप्त की इस वीरता के किस्से लिखे गए हैं।

विज्ञापन


जयचंद के बारे में बताया जाता है कि जब मुहम्मद गोरी पृथ्वीराज चौहान को बंदी बनाकर अफगानिस्तान ले गया था, तब जयचंद ने गोरी का साथ दिया था। गोरी ने चौहान को कड़ी यातनाएं देकर उनकी आंखे फोड़ दी थीं और वह उन्हें हर रोज दरबार में लाकर अपमानित करता था।
विज्ञापन


वहीं साल 1757 में हुए प्लासी के युद्ध के दौरान भी एक राजा की कायरता देखने को मिली। अंग्रेजों और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच हुए इस युद्ध में नवाब के सेनापति मीरजाफर ने अंग्रेजों से हाथ मिला लिया था और यही नवाब की हार की बड़ी वजह बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुद्रगुप्त के बेटे ने अपनी पत्नी को दांव पर लगाया

Not only Jaichand, there were many coward kings

गुप्त वंश के राजा समुद्रगुप्त का बेटा चंद्रगुप्त द्वितीय बेहद शौर्यवान और वीर था। उसने 375 ईसवी से लेकर 415 ईसवी तक करीब चालीस वर्ष शासन किया। हालांकि उसके शासन की शुरुआत भी उसके पिता की ही भांति रहस्यमय थी।

उस काल में लिखे गए एक नाटक चंद्रगुप्तम (समुद्रगुप्त की मौत पर होने वाली घटनाओं पर आधारित) बताता है कि समुद्र गु्प्त के बाद रामगुप्त सिंहासन पर बैठा।

रामगुप्त को शकों ने युद्ध में बुरी तरह पराजित कर दिया था। इस हार के एवज में वह अपनी पत्नी ध्रुवदेवी को शकों को समर्पित करने को भी तैयार हो गया था।

छोटे भाई ने बचाई अपनी भाभी की लाज

Not only Jaichand, there were many coward kings

बड़े भाई की इस मजबूरी पर छोटे भाई चंद्रगुप्त को बहुत पीड़ा हुई और वह ध्रुवदेवी का वेश धारण करके शक राजा के कक्ष में पहुंच गया और वहां पहुंचकर उसने शक राजा की हत्या कर दी।

इस घटना से चंद्रगुप्त को जनता का तो स्नेह तो प्राप्त हुआ लेकिन उनकी उनके भाई से शुत्रुता हो गई। अंत में चंद्रगुप्त ने अपने भाई की हत्या कर ध्रुवदेवी से विवाह कर लिया। उस दौर के शिलालेखों से इस पूरी कहानी की पुष्टि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed