फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Not only church Temples and gurudwar's also have faced theft incident

दिल्ली में चर्चों में ही नहीं मंदिरों में भी हो रही चोरीः बस्सी

Tue, 17 Feb 2015 03:29 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Not only church Temples and gurudwar's also have faced theft incident

देश की राजधानी में चर्चों पर हो रहे कथित हमलों को दिल्ली पुलिस महज चोरी की वारदात मान रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी का कहना है कि साल 2014 में सिर्फ चर्च ही नहीं मंदिरों और गुरुद्वारों में भी चोरी की वारदातें सामने आई थीं। वहीं चर्चों पर हो रहे इन कथित हमलों को ईसाई संस्थानों एक सोची समझी साजिश मान रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बुलावे के बाद बस्सी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2014 के दौरान मंदिरों में 206, गुरुद्वारों में 14 और चर्चों पर तीन हमलों की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


बस्सी ने गृह सचिव एलसी गोएल को बताया कि ताजा मामले में इस तरह की धारणा बन रही है कि किसी खास समुदाय को निशाना बनाया गया है। वहीं मंत्रालय ने बस्सी से कहा है कि पांच चर्चों और एक क्रिश्चियन स्कूल पर हुए हमले के मामले को जल्द निपटाएं ताकि इन घटनाओं से विभिन्न समुदायों के बीच दुश्मनी पनपने को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

'खराब हो रही पुलिस की छवि'

Not only church Temples and gurudwar's also have faced theft incident

सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जैसे विविधता वाले शहर में सुरक्षा मुहैया कराना एक मुश्किल काम है, लेकिन दिल्ली पुलिस को इसे करना पड़ता है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर से कहा गया था कि दिलशाद गार्डन स्थित चर्च पर हुए हमले की जांच प्राथमिकता से करें। वहीं पुलिस का कहना है कि जो भी मामले दर्ज होते है उनमे से अधिकतर चोरी से जुड़े होते हैं और वो आगजनी से जुड़े किसी खास मामले को ही निपटाने में सक्षम नहीं हैं।

वहीं मंत्रालय ने यह भी सलाह दी है कि चर्च और अन्य ईसाई समुदायों के बाहर पुलिस बल को तैनात किया जाना चाहिए। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति खतरे को ध्यान में रखते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed