फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Not india, Rahul Gandhi is in Europe

तो भारत नहीं, यूरोप में कहीं हैं राहुल गांधी!

Sun, 01 Mar 2015 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Mar 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
Not india, Rahul Gandhi is in Europe

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी को लेकर आ रही तमाम अटकलों के बीच उनके यूरोप के किसी स्थान पर होने की पुष्टि हुई है। बकौल इंडिया टुडे कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल यूरोप के किसी स्थान पर दो हफ्तों के लिए 'बौद्ध विपासना' के लिए गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 9 मार्च को भारत लौट आएंगे। यूरोप के लिए निकलने से पहले राहुल कांग्रेस पार्टी का पुनर्रूद्धार कैसे हो इसके लिए एक खाका भी तैयार कर गए थे। इस खाके के साथ उनकी छुट्टी के आवेदन का एक कागज भी नत्थी था लेकिन इसे बाद में कांग्रेस अध्यक्ष के इशारे पर हटा लिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पूरे नोट को कनिष्का सिंह ने तैयार किया था। कनिष्का सिंह, प्रियंका गांधी की ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) हैं। सिंह इससे पहले राहुल गांधी के कार्यालय में तैनात थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है बौद्ध विपासना?

Not india, Rahul Gandhi is in Europe

'बौद्ध विपासना' ध्यान की एक प्राचीन विधि है। करीब 2500 साल पहले दुनिया भर की तमाम बीमारियों के उपचार में इसका उपयोग किया जाता था।

यह तकनीक दस दिवसीय आवासीय पाठ्यक्रम के तहत सिखाई जाती है और इस तकनीक के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान के प्राथमिक सिद्धांतों को सिखाया जाता है। इन तकनीकों के जरिए ध्यान लगाने से आपको निश्चित रूप से फायदा होता है।

दिलचस्प बात यह है कि 10 दिवसीय इस कोर्स के लिए कोई फीस नहीं ली जाती है और न ही इस कोर्स के दौरान रहने और खाने का कोई पैसा प्रतिभागियों से बतौर फीस लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed