{"_id":"39a5cfdc1cded29ceab98db71582c6b6","slug":"nokia-tax-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकिया से वसूला जाएगा 1000 करोड़ का टैक्स!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नोकिया से वसूला जाएगा 1000 करोड़ का टैक्स!
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 03:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग फिनलैंड की दिग्गज मोबाइल हैंडसेट कंपनी नोकिया को 1000 करोड़ रुपये का नोटिस भेजने की तैयारी में है। विभाग इससे पहले टैक्स न चुकाने के आरोप में कंपनी की कुछ अचल परिसंपत्तियों को सील कर चुका है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2011-12 और 2012-13 के संदर्भ में कंपनी को नोटिस भेजा है ताकि विभाग को कंपनी के साथ मौजूदा विवाद के संदर्भ में राजस्व के ब्याज पर टैक्स का नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोकिया के प्रस्तावित अधिग्रहण के संदर्भ में भी यह नोटिस महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नोकिया मामलों की जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि कंपनी की परिसंपत्तियां पहले के 2080 करोड़ रुपये और अब जारी होने वाले नोटिस के संदर्भ में जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
जैसे ही 2013 की आकलन प्रक्रिया खत्म होगी वैसे ही नया नोटिस जारी किया जा सकता है। नए नोटिस के मुताबिक नोकिया पर कम से कम 1000 करोड़ रुपये का टैक्स दायित्व बननने की संभावना है।