{"_id":"351d072c-569a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-special-session-of-parliament-for-tightening-rape-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पर कानून सख्त करने को लेकर विशेष सत्र नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप पर कानून सख्त करने को लेकर विशेष सत्र नहीं
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jan 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को साफ किया कि सरकार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मद्देनजर कानून सख्त करने को लेकर संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाएगी।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कानून में संशोधन के लिए विशेष सत्र का सुझाव दिया था, लेकिन फिलहाल इसकी कोई जरूरत नहीं है। मैं पहले ही जस्टिस वर्मा कमेटी पर सभी दलों से अपनी राय रखने को कह चुका हूं।
विज्ञापन
इससे पहले संसदीय मामलों के मंत्री कमलनाथ ने भी विशेष सत्र की जरूरत को खारिज करते हुए कहा कि जब तक हमें जस्टिस वर्मा समिति की रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक हम विशेष सत्र नहीं बुला सकते और उसके बाद बजट सत्र शुरू हो जाएगा। बजट सत्र आमतौर पर फरवरी के तीसरे हफ्ते में शुरू होता है।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि क्या रेप मामलों को लेकर कानून सख्त करना सरकार की प्राथमिकता होगी, उन्होंने कहा कि बेशक यह होगा। 23 दिसंबर 2012 को गठित जस्टिस वर्मा समिति को 30 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी है।