{"_id":"45af25c8-5b47-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-decision-on-afzal-guru-mercy-says-shinde","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजल की फांसी पर जल्दबाजी में फैसला नहीं: शिंदे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अफजल की फांसी पर जल्दबाजी में फैसला नहीं: शिंदे
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेगी। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि दिल्ली में युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना की वजह से उन्हें अफजल की फाइल पर काम करने का वक्त नहीं मिला, जिसे राष्ट्रपति ने दोबारा विचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि वह खुद इस मामले में बिना ज्यादा वक्त गंवाए फैसले के हक में हैं, लेकिन राष्ट्रपति ने उसकी फांसी की माफी की फाइल दोबारा भेजी है। लिहाजा उसके विभिन्न पहलुओं पर गहराई से गौर किए बिना फैसला नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि दिल्ली की बलात्कार की घटना की वजह से कुछ दिनों तक पूरे मंत्रालय का ध्यान उस ओर था। अब वह जल्द ही इस मामले में अपनी राय राष्ट्रपति को भेजेंगे। हालांकि शिंदे ने यह बताने से इंकार कर दिया कि राष्ट्रपति ने किन मुद्दे पर गृह मंत्रालय की दोबारा राय मांगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल के दौरान अफजल की फांसी पर अपनी राय भेजी थी। पाटिल ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया था। प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद गृह मंत्रालय को इस मामले में फिर से अपनी राय देने को कहा है।