{"_id":"5840f62a-6ae3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"no-dearth-of-pm-candidate-in-bjp-says-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में पीएम पद के उम्मीदवारों की कमी नहीं: नायडू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा में पीएम पद के उम्मीदवारों की कमी नहीं: नायडू
पणजी/एजेंसी
Updated Wed, 30 Jan 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि यदि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार को पेश करना पड़ा तो पार्टी में नेतृत्व की कोई कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले आम चुनाव में हर मोर्चे पर विफलता की वजह से कांग्रेस खुद ही चुनाव हारेगी। उसकी पराजय कोई नहीं बचा पाएगा।
विज्ञापन
नायडू ने कहा कि भाजपा में नेतृत्व की कमी नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, मैं खुद...सभी ने मानक तय किए हैं। उचित समय आने पर पार्टी पीएम उम्मीदवार के मसले पर चर्चा करेगी। भाजपा नेता पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी के पक्ष में यशवंत सिन्हा के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने के लिए लोगों ने वोट दिए हैं। वह एक राष्ट्रीय नेता हैं। उनमें राष्ट्रीय नेता होने के सभी गुण हैं लेकिन पार्टी को अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर चर्चा करनी बाकी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में चर्चा करने के बाद पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श करेगी और फिर नाम की घोषणा की जाएगी। नायडू ने कर्नाटक में पार्टी राज्य इकाई में मतभेद होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि नेताओं के बयानों और उनके कुछ जवाबों के कारण पार्टी पर कुछ प्रभाव पड़ा है लेकिन जनता भाजपा को ही वोट देगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि अगले आम चुनाव में उसे हार से कोई नहीं बचा सकता है। जब भी चुनाव होंगे कांग्रेस की अपमानजनक पराजय होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई के आंकड़े पर सिमट जाएगी।
कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर भाजपा नेता ने कहा कि यह बहस निरर्थक है कि कोई कांग्रेस को बचाने जा रहा है, चाहे वह युवा हो या नहीं। देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर चल रही है। लोगों को लग रहा है कि कांग्रेस ने उसे धोखा दिया है। यूपीए सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।