{"_id":"8d50c20c-1f3c-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"no-consensus-on-single-entrance-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल प्रवेश परीक्षा पर नहीं बन पाई आम सहमति","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एकल प्रवेश परीक्षा पर नहीं बन पाई आम सहमति
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 26 Oct 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन के लिए एकल प्रवेश परीक्षा कराने के मामले पर बृहस्पतिवार को भी आम सहमति नहीं बन पाई। सिर्फ पांच विश्वविद्यालय एकल प्रवेश परीक्षा कराने पर सहमत हुए हैं। सात नए विश्वविद्यालय पहले ही इस पर सहमति जता चुके हैं। डीयू और जेएनयू एकल प्रवेश परीक्षा को लेकर अब भी हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए अब अगली बैठक नवंबर में होगी। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों की बैठक की समाप्ति पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि पांच विश्वविद्यालय एकल प्रवेश परीक्षा कराने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन