बिहार में फिर एक बार, नीतीश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने चौथी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कार्यवाहक राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्हें रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अब उन्हें विधानसभा में अपना बहुमत 16 मार्च तक साबित करना होगा।
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ हफ़्तों से चल रही उठा पटक तब शुरू हुई थी जब जनता दल यूनाइटेड ने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री पद से हटने को कहा था।जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री पद से हटने से साफ़ इंकार कर दिया था। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड ने नीतीश कुमार को बिहार विधानमंडल दल का नेता चुना और मांझी को पार्टी से निकाल दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर नीतिश कुमार को बधाई दी है।
Congratulations to Nitish ji for being sworn in as the Chief Minister of Bihar.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 22, 2015
मांझी ने सौंप दिया था इस्तीफा
जीतन राम मांझी को बीते शु्क्रवार को विधानसभा में विश्वास मत पेश करना था। लेकिन सदन में जाने से पहले ही मांझी ने ये कहते हुए राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को अपना इस्तीफा सौंप दिया कि उनके समर्थक विधायकों को हत्या और सदस्यता खत्म करने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पर आरोप लगाया था कि उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पूरी स्वतंत्रता के साथ काम नहीं करने दिया गया।