फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

जीतन राम माझी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री

Tue, 20 May 2014 06:33 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 06:33 PM IST
विज्ञापन
nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

जीतन राम मांझी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने। माझी ने मंगलवार को 17 मंत्रियों के साथ बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे पहले मंगलवार को उन्हें जदयू विधायक दल का नया नेता चुना गया था।

विज्ञापन


जीतन राम अब बिहार के 23वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। मांझी ने गया से लोकसभा चुनाव लड़ा था, हलांकि वे हार गए थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। 2005 में नीतीश कुमार की पहली सरकार बनी थी, तब उन्हें मंत्री भी बनाया गया था।
विज्ञापन


हालांकि शिक्षा विभाग के घोटाले में नाम आने के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया। बाद में वे इस मामले में बरी कर दिए गए, जिसके बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया। जीतन की उम्र 70 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'नीतीश का इस्तीफा देश और पार्टी के हित में'

nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

जदयू अध्यक्ष शरद यादव के सोमवार वाले बयान के बाद नीतीश कुमार के दोबारा मुख्‍यमंत्री बनने की संभावनाओं पर पानी फिर गया था।

सोमवार को नीतीश ने अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर ‌दिया है। पटना में जदयू विधायकों की सोमवार को हुई बैठक में नया नेता चुना जा सका। विधायकों ने नया नेता चुनने की जिम्मेदारी नी‌तीश को सौंपी थी और नीतीश्‍ा ने जीतन राम मांझी को जदयू का नया नेता नामित किया था।

रविवार को जदयू विधायकों की बैठक में नीतीश कुमार को ही नेता चुना गया था, जबकि उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा अध्यक्ष ने दी माझी को बधाई

nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

माझी के शपथ लेने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बधाई दी है।

बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले जीतन राम अभी तक नीतीश सरकार में एससी-एसटी वेलफेयर मंत्रील के रूप में काम कर रहे थे।

जीतन राम को महादलित कैटगरी से आने वाला माना जा रहा है क्योंकि वह मुशाहर समुदाय से आते हैं।

नीतीश को किनारे लगाने के फिराक में श्‍ारद?

nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

रविवार को नीतीश के समर्थन में विधायकों ने भारी हंगामा किया था। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने साफ किया है कि उनकी जदयू नेताओं से कोई बातचीत नहीं चल रही है।

माना जा रहा है शरद यादव ने लालू की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाकर नीतीश को किनारे कर भाजपा और खासकर नरेंद्र मोदी के खिलाफ समाजवादी ताकतों को एक‌जुट करने की योजना बनाई थी। हालांकि लालू की इनकार और नीतीश के दोबारा नेता चुने जाने के बाद योजना पर पानी फिर गया था।

नीतीश के विरोध के कारण शरद को कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा। रविवार को विधायक दल की बैठक में शामिल होने जा रहे शरद को सीएम आवास के सामने जदयू कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की थी।

विधायकों के निशाने पर रहे शरद यादव

nitish kumar's resignation is final and right says sharad yadav

इससे पहले विधायक दल का नेता चुनने के लिए हुई बैठक में विधायकों ने शरद को ही निशाने पर रखा। विधायकों ने बैठक में उनकी उपस्थिति पर सवाल उठाया। जदयू के एक बाहुबली विधायक ने उनकी कड़ी आलोचना की।

शरद के भाषण के दौरान भी टोका-टाका जारी रही। कई विधायकों ने तो चुनाव में हार के लिए उनसे अध्यक्ष पद छोड़ने तक की मांग रख दी।

बैठक से पहले शरद यादव के इस बयान से विवाद खड़ा हुआ था कि नीतीश दोबारा सीएम नहीं बनेंगे। बाहर से समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक दुलाल चंद गोस्वामी ने बताया कि बैठक में एक भी नेता ने नीतीश के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed