फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nitish Kumar postpones Adhikar yatra due to protests

विरोध प्रदर्शनों के चलते नीतीश ने स्थगित की अधिकार यात्रा

Sun, 14 Oct 2012 06:20 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Oct 2012 06:20 PM IST
विज्ञापन
Nitish Kumar postpones Adhikar yatra due to protests
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए चलाई जा रही अधिकार यात्रा स्थगित कर दी। मधुबनी जिले में बीते दो दिनों तक हुई हिंसा के चलते यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बक्सर और भोजपुर की सभाएं रविवार को स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मधुबनी में हिंसा और तोड़फोड़ के कारण मुख्यमंत्री की आधिकार यात्रा के दौरान बक्सर और भोजपुर में होने वाली सभाएं स्थगित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री को अधिकार यात्रा के दौरान सभाओं को संबोधित करना था और वह दोनों स्थानों पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन को छोड़कर अधिकार यात्रा के दौरान जदयू के विधायक और उनके मंत्रियों का संबोधन कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री व्यक्ति स्तर पर मधुबनी के हालात पर नजर रखे हुए हैं और व्यक्तिगत तौर पर उनकी नजर है। एक छात्र की हत्या के विरोध में भड़की हिंसा को दबाने के लिए पुलिस की गोलीबारी में शुक्रवार को एक छात्र की मौत हो गई, जबकि शनिवार को जयनगर में तीन लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed