धक्का-मुक्की करने वालों को नीतीश ने कहा धन्यवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियासी दलों के बीच उभर रहे तल्ख तेवरों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधीगीरी का प्रदर्शन कर विरोधियों के सामने नजीर पेश की है।
अपने संबोधन के दौरान हुए हंगामे से बिना विचलित हुए नीतीश ने भाषण जारी रखा और कहा कि उन तमाम लोगों को जो सिर्फ यहां हंगामा करने की नीयत से आए थे, धन्यवाद देता हूं।
उन्होंने कहा कि हम बिहार बनाने का काम कर रहे हैं और आप सभी से जुड़ने की अपील कर रहे हैं। चुनावी बेला में उन्होंने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग करते हुए पीएम मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला।
हमारा कार्यक्रम अच्छे तरीके से हुआ
पीएम मोदी के डीएनए वाले बयान की काट में नीतीश ने कहा कि बिहार का अतीत
गौरवशाली रहा है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने भी मुख्यमंत्री के
कार्यक्रम में हंगामा मचाने वालों को शुभकामनाएं दी।
विरोध प्रदर्शन पर
विजय चौधरी ने कहा कि हमारा कार्यक्रम बहुत अच्छे तरीके से हुआ। यहां आयोजित बिहार फाउंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश
कुमार ने कहा कि हम बिहारियों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा
कि अगर कोई अपने गृह राज्य के लिए कुछ करना चाहता है तो हम उसका खुले दिल
से स्वागत करते हैं। नीतीश जब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ
लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
पप्पू यादव ने ली जिम्मेदारी
हंगामा करने वाले भागलपुर दंगों के दोषियों
के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नीतीश के खिलाफ पर्चे दिखाते हुए कुछ
लोगों ने उनके खिलाफ हाय हाय के नारे भी लगाए।
हालांकि राजद से बाहर किए
जाने के बाद अपनी पार्टी बनाने वाले लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए विरोध की जिम्मेदारी ली है।
यादव ने कहा
कि विरोध करने वाले उनके लोग थे और भविष्य में भी नीतीश का विरोध होता
रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हुई सियासी गहमागहमी कड़वाहट
के निचले स्तर की ओर जाती दिख रही है।
यह नीतीश का नया चेहरा
एक तरफ दिल्ली में नीतीश के
कार्यक्रम में कुछ लोगों ने हंगामा किया तो बिहार के गया में मोदी की रैली
से एक दिन पहले पोस्टर फाड़े गए हैं।
इन घटनाओं की वजह से दोनों पार्टियों
ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। पोस्टर फाड़ने की घटना की निंदा करते हुए
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि एक तानाशाह के
रूप में नीतीश का यह नया चेहरा है।
उन्होंने कहा कि हम नीतीश शासन में और
क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश खुद को पूरा बिहार न
समझें।