फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nithari killer surendra koli gets death penalty in fifth case

निठारी कांड: सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा

Tue, 25 Dec 2012 12:40 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 25 Dec 2012 12:40 AM IST
विज्ञापन
Nithari killer surendra koli gets death penalty in fifth case

निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को सीबीआई विशेष कोर्ट के न्यायाधीश एस. लाल ने फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायाधीश ने यह फैसला निठारी कांड के कविता (काल्पनिक नाम) के मामले में दिया। इससे पूर्व आरोपी को गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट से निठारी के ही 4 अन्य मामलों में फांसी की सजा मिल चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से कड़ी सुरक्षा के बीच सुरेंद्र कोली को डासना जेल से कोर्ट लाया गया। शाम करीब पौने चार बजे सजा पर बहस शुरू हुई। बचाव पक्ष के एडवोकेट सुबोध त्यागी ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ डायरेक्ट कोई एवीडेंस नहीं है। जिस चाकू से काटना बताया गया है, अगर उसे ही दोबारा जांच के लिए भेज दिया जाए तो सीबीआई की पोल खुल सकती है। लिहाजा उसे कम से कम सजा दी जाए।
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से सीबीआई के स्पेशल पीपी जेपी शर्मा ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। शाम करीब साढे़ चार बजे न्यायाधीश ने सुरेंद्र कोली को फांसी और 25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की टिप्पणी:
‘अभियुक्त के मन में हमेशा यही भावना बनी रहती है कि किसको मारूं, काटूं व खाऊं। अभियुक्त इन परिस्थितियों में समाज के लिए खतरा बन चुका है। उसके सुधार और पुनर्वास की संभावनाएं भी नहीं हैं। मृतका की आत्मा को तभी शांति मिल सकती है, जब अभियुक्त को मृत्यु दंड से ही दंडित किया जाए। - एस. लाल, विशेष न्यायाधीश सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed