फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nirbhaya case juvenile accused mother says he will now live home

नाबालिग दोषी की मां बोली, गांव आया तो घर में रहेगा

Sat, 19 Dec 2015 10:28 AM IST
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case juvenile accused mother says he will now live home

निर्भया कांड के नाबालिग दोषी की रिहाई के बारे में उसके परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं है। मीडिया से जुड़े लोग शुक्रवार को जब गांव पहुंचे तब ही दोषी के परिवार वालों को उसकी 20 दिसंबर को होने वाली रिहाई के बारे में मालूम हुआ।

विज्ञापन


पूछने पर दोषी की बीमार मां ने कहा, परिवार का कोई सदस्य उसे लेने के लिए दिल्ली नहीं जाएगा। हां, अगर वह रिहाई के बाद गांव आता है तो परिवार के साथ ही रहेगा। हालांकि गांव के लोग दोषी को गांव में रखने के लिए राजी नहीं हैं। अब गांव में दोषी की रिहाई और उसके गांव आने को लेकर चर्चाओं का सिलसिला तेज होगा।
विज्ञापन


बता दें कि दोषी का पिता मानसिक रोगी है और मां इन दिनों बीमार चल रही है। गौरतलब है कि दिल्ली के वसंत बिहार इलाके में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस में गैंगरेप के बाद नृशंस हत्या की वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मामले का एक आरोपी बदायूं के इस्लामनगर थाने के एक गांव का था। घटना के वक्त वह आरोपी नाबालिग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल पहले छोड़ गया था घर

nirbhaya case juvenile accused mother says he will now live home

जुवेनाइल कोर्ट में ट्रायल के बाद उसे तीन साल के लिए बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। अब इस दोषी की सजा की अवधि पूरी हो रही है।  दिसंबर 2012 में निर्भया कांड से जिले का नाम जुड़ने के बाद सबकी नजरें नाबालिग के परिवार पर टिक गईं।

हालांकि, आरोपी 10 साल पहले ही नौकरी करने दिल्ली चला गया था। कुछ समय तक वह परिवार का खर्च चलाने के लिए रुपये भी भेजता रहा। बाद में उसने परिवार से पूरी तरह से नाता तोड़ दिया।

मानसिक रोगी पिता परिवार पालने में सक्षम नहीं था, जबकि उसके घर में दो छोटी बहनें और तीन छोटे भाई भी थे। अक्सर बीमार रहने वाली मां तंगहाली के बावजूद किसी तरह परिवार को पाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed