{"_id":"c77ee774-b15e-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"nine-year-old-drive-ferrari-father-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल के बच्चे ने चलाई फेरारी, बाप की गिरफ्तारी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
9 साल के बच्चे ने चलाई फेरारी, बाप की गिरफ्तारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपने 9 साल के बेटे को फेरारी ड्राइव करने दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंस्पेक्टर बिजू कुमार ने बताया कि मोहम्मद निशाम को अपने बेटे की जिंदगी खतरे में डालने और उसे फेरारी ड्राइव करने देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसको 5000 रुपये की जमानत जमा करने के बाद छोड़ा गया है।
निशाम की बीवी ने अपने बेटे को यह स्पोर्ट्स कार ड्राइव करते हुए उसके नौवें जन्मदिन पर फिल्माया था और इसे यूट्यूब पर अपलोड किया था।
इस वीडियो को यूट्यूब पर खूब देखा गया है और इसके विरोध में आवाजें उठीं जिसके बाद पुलिस को यह मामला दर्ज करना पड़ा।
केरल में कोची के पोर्ट सिटी के नजदीक वाले पुलिस स्टेशन में निशाम ने गिरफ्तारी दी। निशाम की फेरारी को फिलहाल पुलिस ने जब्त किया है लेकिन पेपरवर्क के बाद यह उनको लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
यूट्यूब पर अपलोड किया हुआ यह वीडियो देखिए-