फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'night life' will start soon in mumbai

'नाइट लाइफ' से फिर गुलजार होंगी मुंबई की रातें

Wed, 18 Feb 2015 08:37 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
'night life' will start soon in mumbai

मुंबई अपनी ‘नाइट लाइफ’के लिए मशहूर है। लेकिन रात में घूमने के लिहाज से देश के अन्य शहरों से ज्यादा सुरक्षित मानी जाने वाली मुंबई की नाइट लाइफ की एक बड़ी समस्या है वक्त की पाबंदी।

विज्ञापन


एक तय समय (रात डेढ़ बजे) के बाद ज्यादातर क्लब, रेस्टोरेंट और पब्स बंद करना होता है लेकिन जल्द ही यह गुजरे जमाने की बात हो जाएगी और मुंबई एक बार फिर बिंदास हो जाएगी। इसके बाद यहां आने वाले पर्यटक मुंबई के रात्रि जीवन का पूरा आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की है और उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने नाइट लाइफ शुरू करने को लेकर उनके प्रस्ताव का मान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य ठाकरे ने फडणवीश से मिलकर की थी मांग

'night life' will start soon in mumbai

मुंबई की ‘नाइट लाइफ’शुरू करने के लिए मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दो साल पहले एक प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार के पास भेजा था लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

लेकिन भाजपा-शिवसेना सरकार आने के बाद धूल फांक रहीं ये फाइलें बाहर निकाली गई हैं। दो दिन पहले ही मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

हालांकि नाइट लाइफ शुरू किए जाने के मुद्दे पर पहले मुंबई पुलिस ने कानून-व्यवस्था के चरमराने की आशंका जताई थी लेकिन अब मुंबई पुलिस ने इसको खारिज कर दिया है।

बदलेगा कानून बढ़ेगा राजस्व

'night life' will start soon in mumbai

मुंबई की नाइट लाइफ को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस का रुख भी सकारात्मक है। लेकिन इस पर अमल के लिए दुकान-इस्टेब्लिसमेंट व पुलिस एक्ट में सुधार करना होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आश्वस्त किया है कि इस संदर्भ में न्याय विभाग से चर्चा कर आगामी मार्च के विधान मंडल बजट सत्र में विधेयक लाया जाएगा।

इसके बाद नॉन रेजिडेंसियल जोन यानी नरीमन प्वाइंट, कालाघोड़ा, कार्टर रोड, मरीन ड्राइव और बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स आदि इलाके मुंबई की नाइट लाइफ के लिए मुफीद हो जाएंगे। इससे न सिर्फ मुंबई का राजस्व बढ़ेगा बल्कि रोजगार भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed