फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup of the day 1901

न्यूज राउंडअपः छूट गई हों आपसे बड़ी खबरें तो हो जाएं अपडेट

Tue, 19 Jan 2016 09:07 PM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
news roundup of the day 1901

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से प्रचार अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोकराझार से कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए रैली संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से कांग्रेस से बेहतर काम करके दिखाने का वादा किया।

विज्ञापन


उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार के दौरान पीएम रहे मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इस राज्य ने देश को पीएम दिया, इसके बावजूद असम का कुछ भला नहीं हुआ। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 15 साल जो न कर पाए हमसे उम्मीद कर रहे हैं कि 15 महीने में हम कर दें।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले सही इंफ्रास्ट्रक्चर की दरकार है इसलिए हमारी सरकार 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बिजली का होना बहुत आवश्यक है इसलिए सरकार जो मेरा सपना है कि 2022 तक हर घर में बिजली पहुंचे जब देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाए पर जोर-शोर से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जल्द ही कोकराझार की जनता को देश के अन्य भाग तक पहुंचाने के लिए हवाईजहाज सामान्य परिचालन रूपसी एयरपोर्ट से कर दिया जाएगा। इसके अलावा कोकराझार यूनिवर्सिटी को डिम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा भी दिया जाएगा,ताकि छात्रों को अन्य शहरों तक न भागना पड़े।

IS ने दी धमकी, 'मोदी और पर्रिकर को देख लेंगे'

news roundup of the day 1901

गोवा पुलिस ने उस खत की जांच शुरु कर दी है, जिसमें गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री मनोहर पर्र‌िकर को धमकी दी गई है। खत पर आतंकी संगठन आईएसआईएस के दस्तखत हैं।

गोवा पुलिस के आईजीपी वी रंगनाथन ने बताया कि उन्होंने मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि खत में कहा गया है कि तुम लोगों ने गोहत्या पर प्रतिबंध लगाया है, इसलिए हम मोदी और पर्रिकर को देख लेंगे।

रंगनाथन ने कहा‌ कि खत किसी स्‍थानीय डाकखाने से ही पोस्ट किया गया है। धमकी के मद्देनजर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आईएस आतंकी भारत में भी 'लोन वुल्फ अटैक' जैसा हमला कर सकते हैं।

आईएस ने फ्रांस को खुली धमकी दी हुई है, जबकि अल कायदा अपने कई संदशों में प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र कर चुका है। इन्हीं धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

'छात्र की मौत के लिए कुलपति और केंद्रीय मंत्री जिम्मेदार'

news roundup of the day 1901

दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के बाद पूरे देश भर में विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां देश में विभिन्न संस्‍थानों के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावार हो गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैदराबाद यूनिवर्सिटी पहुंचे और उसके बाद वहां के छात्रों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि एक यूनिवर्सिटी का विचार ही यहीं होता है कि आप स्वतंत्रता के साथ अपनी बात रख सकें। पर यह संस्‍थान उस शक्ति का प्रयोग छात्रों को नहीं करने दे रही है।

राहुल ने कहा कि रोहित के लिए ऐसी परिस्थितियां बना दी गई कि उसको आत्महत्या करनी पड़ी और इसके लिए कुलपति, केंद्रीय मंत्री और यह संस्‍थान जिम्मेदार है। कांग्रेस के नेता अहमद पटेल ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। वहीं केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टी.सी. गहलोत ने कहा कि सचिव अनीता अग्निहोत्री को दलित स्कॉलर रोहित वेमुला आत्महत्या मामले की जांच करने के नियुक्त किया गया है।

वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि RSS/BJP के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित छात्र की जान ली है। शिक्षा संस्थानों में बीजेपी वंचित वर्गों के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है। केंद्रीय राज्य मानव संसाधन मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रोहित की आत्महत्या को क्या वजह रही है, इसकी पड़ताल के लिए एक टीम हैदराबाद जा रही है। जल्द ही वो टीम इसकी रिपोर्ट जमा कर देगी।

दिल्ली में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

news roundup of the day 1901

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका दिया है। जनता पर महंगाई को बोझ बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है।

पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़ोत्तरी की दरें आधी रात के बाद से लागू हो जाएगी। अब दिल्ली में आपको पेट्रोल 96 पैसे प्रति लीटर और डीजल 53 पैसे प्रति लीटर महंगा मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ये बढ़ोत्तरी वैट बढ़ाने के चलते हुई है।

दरअसल केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। दिल्‍ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट अब 27 फीसदी कर दिया है, जोकि पहले 25 फीसदी था। वहीं डीजल पर वैट की बात करें तो इसे 18 फीसदी कर दिया गया है, जो पहले 16.6 फीसदी था।

बढ़े हुए दामों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 59.99 रुपए होगी। इसी तरह डीजल की नई कीमत अब 44.71 रुपए प्रति लीटर होगी, जो कि पहले 44.18 रुपए प्रति लीटर थी।

वैवाहिक बंधन में बंधी अभिनेत्री असिन

news roundup of the day 1901

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन की उनकी मंगेतर माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी हो गई। यह शादी दिल्ली के एक चर्च में इसाई धर्म के रीति-रिवाजों से हुई है।

अब वो दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के जीवनसाथी हो चुके हैं।

शाम को दिल्ली के ड्यूसित देवराना होटल में दोनों का फिर से हिन्दू रीति-रिवाजों से विवाह होगा। असिन की शादी में सिने जगत से बस अभिनेता अक्षय कुमार ही हैं, जो वहां मौजूद थे।

लेकिन दोनों के रिसेप्‍शन में बॉलीवुड अन्य हस्तियां नजर आएंगी। इनका रिसेप्‍शन मुंबई में 23 तारीख को होगा।

जेडीयू एमएलए ने पति को थाने से भगाया

news roundup of the day 1901

बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड की एक महिला विधायक ने अपने पति को पुलिस हिरासत से भागने में मदद की है। यह मामला बिहार के पूर्णियां में हुआ है।

दरअसल रुपौली से जेडीयू विधायक बीमा भारती और पूर्णियां से जेडीयू के ही सांसद संतोष कुशवाहा ने अवधेष मंडल की उनकी गिरफ्तारी के चंद घंटों बाद ही थाने से भागने में मदद की। भारती पूर्व मंत्री रह चुकीं हैं। मंडल के खिलाफ सौ से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार मंडल को चंचल पासवान के बीवी और बच्चों को कोर्ट केस में गवाही को लेकर धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मंडल पर चंचल की वर्ष 2005 में हत्या करने का आरोप है। इस घटना के बाद से पुलिस जहां मंडल की तलाश में जुटी है,वहीं विपक्ष ने बीमा और संतोष पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed