फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   news roundup of day 0612

न्यूज राउंडअपः पांच क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 06 Dec 2015 06:35 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
news roundup of day 0612
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई 154 रन की शतकीय साझेदारी और रहाणे के शानदार शतक के दम पर टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका पर 480 रनों की बढ़त बनाने के साथ ही पारी की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 267 रन बनाए। चौथे दिन के हीरो अजिंक्य रहाणे रहे जिन्होंने दूसरी पारी में भी नाबाद शतक बनाया। लेकिन विशाल बढ़त बनाने के बाद मैच जीतने की कवायद में लगी इंडिया की उम्मीदों पर अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला पानी फेरते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


अमला ने एबी डी विलियर्स के साथ मिलकर विकेट पर लंगर डाल दिया है। वो 23 और डीविलियर्स 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। ऐसे में भारत को जीत के लिए अभी एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। भारत के स्पिनरों की फिरकी गेंदों पर अफ्रीकी बल्लेबाजों ने इस कदर सुरक्षात्मक खेल दिखाया कि 207 गेंदों पर अमला ने मात्र 23 और 91 गेंदों पर डिविलियर्स ने मात्र 11 रन ही बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व भारत ने पारी घोषित कर अफ्रीकी के दो विकेट जल्दी निकाल लिए थे। दोनों विकेट अश्विन ने लिए। जबकि भारत का एकमात्र विकेट आज विराट कोहली के रूप में गिरा, जब वह 88 रन बनाकर शतक से कुछ दूर रह गए।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मोदी ने कहा भुलाया नहीं जा सकता अंबेडकर का योगदान

news roundup of day 0612

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विकास में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बड़े ही दूरदर्शी और ऊंचे विचारों वाले व्यक्ति थे। देश के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को भूला नहीं जा सकता।

इस दौरान उनके पुण्यतिथि के अवसर को यादगार बनाने के लिए दो सिक्के भी जारी किए गए। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर इसका अभिवादन किया जिस पर मोदी ने कहा कि शायद यह ऐसा पहला मौका होगा जब भारत सरकार द्वारा जारी किए जा रहे सिक्के का लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया होगा।

इस दौरान मोदी ने देश और संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के सराहनीय योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर सच्चे राष्ट्रवादी थे।

उनको कई यातनाएं झेलनी पड़ी और उनके सामने समस्याएं भी बहुत थीं लेकिन उन्होंने कभी अपने ध्यान को भटकने नहीं दिया। वह हमेशा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करते रहे। यही वजह है कि 60 साल बात भी वह जिंदा है और यही उनकी महानता भी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर पर हमला

news roundup of day 0612
1984 में दिल्ली में हुए सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर पर शनिवार शादी समारोह में एक सिख युवक ने हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहरौली के ओसियन फार्म हाउस में पहुंचे थे। हमला करने वाले युवक से पहले टाइटलर की बहस हुई जिसके बाद उसने उन पर कांच के गिलास से हमला कर दिया।

हमला करने वाले युवक का नाम उमंग सिंह भाटिया बताया जा रहा जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि चार दिसंबर को ही दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने सिख दंगे मामले में सीबीआई को अपनी जांच जारी रखने का आदेश दिया है। 23 वर्षीय उमंग सिंह भाटिया के पिता वरिष्ठ सरकारी कर्मचारी हैं जबकि उसकी मां दिल्ली के ही गुरुद्वारे में डॉक्टर का काम करती है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

ओवैसी ने कहा अयोध्या में मंदिर नहीं मस्जिद बनेगी

news roundup of day 0612

बाबरी मस्जिद की 23वीं बरसी पर नेताओं के जहर बुझे बोलों का सिलसिला जारी है। एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भागवत को चुनौती देते हुए कहा कि अध्योध्या में मंदिर नहीं मस्जिद ही बनाई जाएगी।

ओवैसी ने आरोप लगाया भागवत इस मुद्दे पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं इस दौरान हैदाराबाद के सांसद ओवैसी ने बंद का भी आह्वान किया है। ओवैसी ने कहा कि भागवत इस मुद्दे पर कुछ भी कहते रहेंगे विवादित स्‍थल पर मस्जिद ही बनाई जाएगी। वहां कोई मंदिर कभी नहीं बन सकता।

यह मुद्दा अभी अदालत में है जिस पर फैसला आना बाकी है, ऐसे में भागवत इस पर कोई बयान देकर अदालत की अवमानना ही कर रहे हैं। इससे पहले भागवत ने कहा था कि अयोध्या में विवादित स्‍थल पर राम मंदिर ही बनाया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

केजरीवाल को मिला चीफ जस्टिस का साथ

news roundup of day 0612

सम विषम नंबर वाली कारों के परिचालन के मुद्दे पर घिरे दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सीजेआई का समर्थन मिलता दिख रहा है। जस्टिस ठाकुर का कहना है कि जजों को सरकार के इस आदेश से कोई परेशानी नहीं है।

वातावरण को प्रदूषण रहित रखने की जिम्मेदारी हर शख्स की है जिसे केवल कागजों तक समेटकर नहीं रखा जा सकता इसके लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। चीफ जस्टिस के समर्थन से गदगद दिख रहे अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

केजरीवाल ने कहा 'अगर सुप्रीम कोर्ट के जज कारपूलिंग करेंगे तो ये हज़ारों लोगों के लिए प्रेरणादायक होगा, लोग सोचेंगे कि अगर सुप्रीम कोर्ट के जज कर सकते हैं तो हम भी कर सकते हैं।'

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed