फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2916

न्यूज राउंडअपः बजट के अलावा जानें और क्या रहा खास

Mon, 29 Feb 2016 07:12 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2916

देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एनडीए सरकार का तीसरा बजट पेश कर दिया। बजट को लेकर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया है। आम आदमी के नजरिए से जानिए क्या हैं बजट की खास खास बातें।

विज्ञापन


1. सरकार अपने विकास के एजेंडे से समझौता किए बगैर वित्तीय समावेश के प्रति दृढ़ है। वित्त वर्ष 2017 के लिए 3.5 प्रतिशत वित्तीय घाटे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


2. कृषि, किसानों के कल्याण और सिंचाई के लिए आबंटन 47,912 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के बजट से दो गुना अधिक है।

3. नई स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति परिवार एक लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 30,000 हजार रूपए का अतिरिक्त टॉप अप पैकेज प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. वर्ष 2016-17 में 1.50 करोड़ बीपीएल परिवारों की महिला सदस्यों के नाम से रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाएगें और कुल 5 करोड़ घरों को इसके दायरे में लाने के लिए यह योजना और दो वर्ष तक जारी रहेगी।

5. बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक खर्च में 2.21 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई और यह वृद्धि पिछले वर्ष की तुलना में 22.5 प्रतिशत अधिक है।

6. उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए की आरंभिक पूंजी के साथ उच्च शिक्षा वित्तपोषण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। इसके अलावा, विश्वस्तरीय शिक्षण और अनुसंधान संस्थानों के तौर पर उभरने के लिए 10 सार्वजनिक और 10 निजी संस्थाओं को समर्थ बनाया जाएगा।

7. कर-नियमों के तहत शासन को बढ़ावा देना और कम या शून्य जुर्माने सहित नई विवाद निपटारा योजना के माध्यम से मुकदमेंबाजी से होने वाली कठिनाईयों में कमी लाना। इससे वर्तमान समय में जारी कर संबंधी मुकदमों को सुगमता से सुलझाया जा सकेगा।

8. 5 लाख रुपए तक की आय वाले व्यक्तियों पर कर का बोझ कम करने की दृष्टि से धारा 87 (क) के तहत कर छूट की अधिकतम सीमा 5,000 रुपए तक बढ़ाकर और धारा 80 (छछ) के तहत मकान किराए के भुगतान के संबंध में कटौती की सीमा 60,000 रुपए प्रतिवर्ष करके मध्यववर्गीय करदाताओं को राहत प्रदान की गई हैं।

9. नया कानून लागू करते हुए और आधार का उपयोग कर समाजिक सुरक्षा मंच का निर्माण करते हुए पात्र व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से वित्तीय और अन्य सब्सिडी लाभ प्रदान करना।

10. सरकार सभी नए कर्मचारियों के लिए रोजगार के शुरूआती 3 वर्ष में 8.33 प्रतिशत कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान करेगी, बजट में 1000 करोड़ रुपए की राशि निर्धारित की गई।

11. अनुमान पर आधारित कराधान योजना के अंतर्गत टर्नओवर सीमा को 2 करोड़ रुपए तक बढ़़ाते हुए उदयमिता को प्रोत्साहन देना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 1.8 लाख करोड़ रुपए के ऋण वितरित करने का लक्ष्य और स्टार्टअप्स के लिए 5 में से तीन वर्षो के लिए 100 प्रतिशत कटौती उपलब्ध कराना।

12. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाते हुए सर्वशिक्षा अभियान के तहत बड़ा आवंटन किया जाएगा।

13.अनुपालन विंडो में 45 प्रतिशत कर का भुगतान कर अघोषित आय घोषित करने की योजना के माध्यम से काला धन कम करना।

14.सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 25,000 करोड़ रुपए की राशि को डाला जाएगा। इसका मकसद वित्तीय क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना, सरकार के स्वामित्व वाली साधारण बीमा कंपनियों को सूचीबद्ध करना और सरकारी बैंकों को मजबूत बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।

मोदी-आडवाणी ने की बजट की तारीफ, विपक्ष ने चढ़ाई नाक

News round up of day 2916

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट की तारीफ करते हुए इसे किसानों और गरीबों का मददगार बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में पहली बार किसानों के विकास पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सिंचाई की उत्तम व्यवस्था कराई जाएगी जिससे की उन्हें पर्याप्त पानी मिल सके।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना के तरह देश के सभी गांवो को जोड़ने की बात कही। वहीं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री लाल कृष्‍ण आडवाणी ने बजट की तारीफ करते हुए इसे सर्वश्रेष्ठ बजट में से एक बताया। भाजपा अध्यक्ष अमित

शाह ने भी की बजट की तारीफ, कहा गरीबों के जीवन में खुशहाली लाएगा ये बजट। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने तारीफ करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक सड़कों के विकास के लिए आवंटित किए गए हैं।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा आजादी के बाद ये पहला बजट है जो गांव, किसान और गरीब के लिए समर्पित है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली ने बजट को दिए 100 में से 100 नंबर।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि यह बजट बहुत अच्छा है। वहीं भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा ने कहा मैं बजट विशेषज्ञ नहीं हूं। लेकिन बजट अच्छा है। पर अभी इस बजट में यह नहीं पता चला है कि शिक्षा और रक्षा क्षेत्र पर कितना फोकस किया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा 'इस बजट में सिंचाई, कृषि पर फोकस किया गया है। यह बजट विकास के लिए है और देश की अर्थव्यवस्‍था को सुधारने में इससे मदद मिलेगी।

जबकि विपक्षी नेता कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के आम बजट को बिना लक्ष्य के और दोषपूर्ण बजट करार दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के बजट में दृष्टि और दृढ़ विश्वास दोनों का अभाव है।

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि यह बजट पूरी तरह से राजनीतिक होना था, इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं है।

लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा 'इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ नहीं है सिर्फ कॉरपोरेट के लिए बजट है।' लालू यादव ने भी बजट की आलोचना करते हुए इसे गरीब आदमी के लिए निराशा वाला बजट बताया।

हालांकि बजट का असर सेंसेक्स पर भी देखा गया। जिसमें लगातार उतार चढ़ाव बना रहा। बजट की घोषणा के दौरान शुरूआत में एक समय शेयर बाजार 500 अंकों से ज्यादा तक गिर गया। हालांकि बजट के साथ ही इसमें लगातार सुधार भी देखा गया।

पेट्रोल पर राहत डीजल पर दिया झटका

News round up of day 2916

आम बजट को लेकर चल रही माथापच्ची के बीच सरकार ने आम आदमी को कुछ राहत देकर झटका देने की तैयारी भी कर ली है। पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये की कटौती की गई है जबकि डीजल के दाम 1 रुपये 47 पैसे बढ़ा दिए गए हैं।

तेल की कीमतें तेल कंपनियां अब अपने स्तर पर तय करती हैं जिसका निर्धारण हर पखवाड़े होता है। बजट के तुरंत बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत घटाने की घोषणा कर दी। अब दिल्‍ली में पेट्रोल 56.61 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं डीजल की कीमतों पर तेल कंपनियों ने आम आदमी को झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है। डीजल पर 1.42 रुपये की वृद्िध की गई है। जिसके बाद दिल्‍ली में डीजल 46.43 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। बढ़ी कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी।

लुधियाना में केजरीवाल के काफिले पर पथराव

News round up of day 2916

पंजाब का दौरा कर रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर लुधियाना में पथराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। पथराव 1984 के दंगा पीड़ितों ने किया। फिलहाल केजरीवाल के काफिले को सुरक्षा के साथ निकाल दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम केजरीवाल आज उद्योगपतियों से मुलाकात करने के लिए लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने विसलिंग हुड रिजॉर्ट में उद्यमियों से मीटिंग की। मीटिंग खत्म होने के बाद जैसे ही वे जाने के लिए निकले।

वहां मौजूद दंगा पीड़ितों ने उनके काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पथराव में केजरीवाल की गाड़ी के शीशे चकनाचून हो गए। पुलिस कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए दंगा पीड़ितों को काबू किया और उनके काफिले को सुरक्षा के साथ रवाना कर दिया।

ऑस्कर की घोषणाः जानिए किसे क्या मिला

News round up of day 2916

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड ऑस्कर के लिए दुनिया भर के सितारे अमरिका के लॉस एंजिल्स में जुट गए हैं। 88 वां ऑस्कर अवार्ड की मेजबानी क्रिस रॉक कर रहे हैं। कुल 24 श्रेणियों में दुनियाभर की फिल्मों को ये अवार्ड दिया गया।

लियोनॉर्ड डिकैपरियो को 'द रिविनेंट' के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला है। उनको पांचवी बार नोमिनेशन मिला था। उन्हें बेस्ट एक्टर (लीड रोल) के लिए पहला ऑस्कर है। बेस्ट फिल्म का अवार्ड 'स्पॉटलाइट' को मिला। 'द रिविनेंट' से कड़ी टक्कर में 'स्पॉटलाइट' ने मारी बाजी।

ब्री लार्सन को बेस्ट एक्ट्रैस का अवार्ड मिला है। फिल्म रूम की भूमिका के लिए उनको ईनाम मिला है। बेस्ट डायरेक्शन अवार्ड एलेजेन्ड्रो जी इनारित्तू तो दिया गया है। फिल्म 'द रिविनेंट' के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है।

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी फीचर का पुरस्कार 'एमी' को दिया गया है। 'एमी' का निर्देशन भारतीय मूल के फिल्म निर्देशक आसिफ कपाड़िया ने किया है। कपाडिया के साथ जेम्स गे भी फिल्म के निर्देशक हैं।

बेस्ट डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट पुरस्कार 'दि गर्ल इन दि रिवरः दि प्राइस ऑफ फॉरगिवनेस' को मिला है। शरमीन उबैद चिनॉय की यह फिल्म पाकिस्तान में ऑनर किलिंग पर आधारित है।

कश्मीर में बड़ी सफलता, हिजबुल के दस आतंकी गिरफ्तार

News round up of day 2916

सेना ने दक्ष‌िणी कश्मीर के शोप‌िंया से ह‌िजबुल के लगभग 9 ओवर ग्राउंड वर्करों को ‌ग‌िरफ्तार क‌िया है। इस सभी 9 ओवर ग्राउंड वर्करों को शोप‌िंया ज‌िले के अलग-अलग क्षेत्रों से रव‌िवार को ग‌िरफ्तार क‌िया है। इन ग‌िरफ्तार क‌िए गए ओवर ग्राउंड वर्करों में दो सगे भाई भी शाम‌‌िला हैं।

पुल‌िस ने बताया क‌ि ग‌िरफ्तार क‌िए गए ओजीडब्लू में ह‌िजबुल का ज‌िला कमांडर आद‌िल अहमद का भाई भी ग‌िरफ्तार क‌िया गया है। ह‌िजबुल कश्मीर में सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला सक्रिय आतंकी संगठन है।

शोप‌ियां से ग‌िरफ्तार क‌िए गए ओजीडब्लू में जाक‌िर अहमद भट, सज्जाद अहमद मल्ला, जुबैर अमहद मल्ला न‌िवासी मालदार गांव से, तरवांगम गांव से ब‌िलाल अहमद पारा, जहूर अहमद भट, वहीं हफकोरा गांव से फारुख अहमद ठोकर, आश‌िक अहमद भट, मुदस्सर अहमद ठोकर, अल्ताफ अहमद भट शाम‌िल हैं।

बगदाद के पास बम धमाका, 22 लोगों की मौत

News round up of day 2916

इराक की राजधानी बगदाद में उत्तरी इलाके में एक आत्मघाती बम धमाका हुआ जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका उत्तरी बगदाद के शिर्तॆ इलाके में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक रविवार के दिन सदर शहर में इस आत्मघाती बम धमाके को अंजाम दिया गया जिसमें 22 लोगों की मौत और 55 से ज्यादा लोग घायल हुए।

इस धमाके को साल 2016 का सबसे जबरदस्त धमाका बताया जा रहा है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ जिहादिस्ट ग्रुप पर धमाका कराने की आशंका जताई जा रही है।

सिते में रहने वाले मुस्लिम इराक की आबादी में अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन आईएस के आतंकी उन्हें असली मुस्लिम नहीं मानते। यही कारण है कि आईएस उन पर लगातार हमले करता है। इस आतंकी संगठन ने हाल में दो अन्य आत्मघाती बम धमाकों को अंजाम दिया था जिसमें से एक शुआला और दूसरा सिते को निशाना बनाकर किया गया था।

सोनी सोढ़ी मामलाः जांच से पहले ही नतीजे पर पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस

News round up of day 2916

छत्तीसगढ़ की सामाजिक कार्यकर्ता और आप नेत्री सोनी सोढ़ी पर रसायनिक पदार्थ से हुए हमले के मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है। पुलिस की मानें तो हमले के पीछे कोई खास साजिश नजर आ रही है। आईजी बस्तर ने तो घटना के तार जेएनयू मामले में आरोपी चल रहे उमर खालिद से भी जोड़ दिए हैं।

आईजी ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित कर जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में उंगलियां पुलिस पर भी उठती दिख रही हैं क्योंकि पुलिस ने मामले की जांच के बीच ही आईजी बस्तर की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुछ लोगों को शक के दायरे में खड़ा कर दिया है।

सवाल इसलिए भी हैं कि बस्तर में पुलिस के ऊपर पहले से ही वकील और पत्रकारों का उत्पीड़न करने के आरोप लग रहे हैं और पुलिस की विज्ञप्ति में उन्हीं लोगों को शक के घेरे में लिया गया है।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति पर गौर करें तो "दिल्‍ली के जेएनयू में भारत विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में देशद्रोह के मामले में जेल में बंद उमर खालिद ने अपने भाषण में सोनी सोढ़ी पर हुए हमले और उन्हें सहायता पहुंचाने वाले लोगों का जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed