फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 2216

न्यूज राउंडअपः जानिए दिनभर की खबरों के बारे में क्या रहा खास

Mon, 22 Feb 2016 06:56 PM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 2216

एशिया कप खेलने बांग्लादेश गई टीम इंडिया को मैदान पर उतरने से पहले ही झटके पर झटके लगने शुरू हो गए हैं। भारत का पहला मैच 24 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ है लेकिन इस मैच से 2 पहले दिन भारत को एक और झटका लग गया।

विज्ञापन


फातुल्लाह में अभ्यास सत्र के दौरान कप्तान धोनी की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और अब उनका इस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध लग रहा है। पिछले एक हफ्ते में एशिया कप से पहले भारत के लिए यह दोहरा झटका है। धोनी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। धोनी की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को विकल्प के तौर पर रखा गया है। पार्थिव अगर टीम में लौटते हैं तो 4 साल बाद वह टीम इंडिया में लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल में डटे जाट दो की मौत, राजस्‍थान भी पहुंची चिंगारी

News round up of day 2216

जाट आरक्षण की आग में झुलस रहे हरियाणा के सोनीपत में फिर हिंसा भड़क गई है, हालांकि हिसार-कैथल में कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली सोनीपत नेशनल हाइवे पर प्रदर्शनकारियों और सेना में टकराव हो गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और गाड़ियों में आग लगा दी। उधर, सेना ने भी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के उद्देश्य से फायरिंग की। इस दौरान हुई फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 6 लोगों को गोलियां लगी हैं।

माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। सोनीपत के कामसपुर गांव में प्रदर्शनकारी डटे हैं और उन्होंने फिर से नेशनल हाईवे बंद कर दिया है। इससे पहले आज सुबह सोनीपत स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी को आग के हवाले कर दिया। सुबह महम में एसडीएम की गाड़ी जलाए जाने की खबर है। सुबह 8 बजे खुले दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे को सोनीपत के पास फिर जाम कर दिया है।

गन्नौर के गांव गड़सौली के पास प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं। सेना और पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की सूचना भी है। सिरसा में एनएच-10 से भी आंदोलनकारी हट चुके हैं, लेकिन रोहतक-सांपला में अभी आंदोलनकारी डटे हुए हैं। झज्जर में भी कई जगह जाम हटा दिए गए हैं। जींद, भिवानी में जाम खुलने के अलावा पानीपत में भी एनएच-1 से बैरिकेड हट चुके हैं।

वहीं हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की चिंगारी अब राजस्‍थान तक पहुंच गई। जाट बहुल भरतपुर जिले में सोमवार को जाटों ने हाइवे ब्लॉक कर जमकर आगजनी की।

पांपोर में खत्म हुई मुठभेड़, पांच जवान हो गए शहीद

News round up of day 2216

श्रीनगर से 13 क‌िमी दूर उद्यमिता विकास संस्थान के भवन छिपे आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ सोमवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई। सुरक्षाबलों ने इमारत में छुपे तीनों आतंकवाद‌ियों को मार द‌िया है।

इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जबक‌ि सीआरपीएफ के दो जवान और एक स्थानीय नागर‌‌िक की मौत हो गई थी। सीआरपीएफ के डीआईजी ने इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर- ए-तैयबा को ज‌िम्मेदार ठहराया है।

उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) के उस बहुमंजिले भवन में रव‌िवार दोपहर में आग लग गयी थी। इसके बाद कल सेना ने ‌ब‌िल्ड‌िंग को चारों ओर से घेर ल‌िया था।

बनारस पहुंचे मोदी, बीएचयू में बांटी डिग्रियां

News round up of day 2216

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की दूररदर्शिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का निर्माण उनकी दूरदर्शिता का साक्षात प्रमाण है।

मोदी ने कहा कि अंग्रेज भी पूरे भारत में विश्वविद्यालय खोल रहे थे लेकिन उन्होंने केवल अपने प्रेसीडेंसी में ही काम करवाए लेकिन महामना ने इस स्थान को चुना। मोदी ने महामना द्वारा स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय के विकास में योगदान निभाने वाले लोगों को नमन किया।

उन्होंने दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महामना और उनके बाद उन महापुरुषों के अथक मेहनत का ही परिणाम है कि दुनिया के कोने-कोने में बीएचयू ने छात्र इसका नाम रोशन कर रहे हैं।

वहीं मोदी के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए बीएचयू में जगह-जगह कड़ी जांच की गई। पुलिस ने छात्रों के काले रूमाल, काले मोजे और काल इनर तक उतरवा लिए। वहीं इस दौरान एक छात्र ने बीएचयू में छात्रसंघ चुनावों की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के सामने ही नारेबाजी की। इस पर युवक हाथापाई की गई।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मोदी ने सीर गोवर्धन में स्थित संत रविदास के मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अन्य अनुयायियों के साथ प्रसाद भी खाया।

केजरीवाल भी पहुंचे बनारस, काफिले पर हुआ पथराव

News round up of day 2216

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिन में बनारस पहुंचे जहां उनके काफिले पर बीजेपी के लोगों ने जबरदस्त पथराव कर दिया। रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी यात्रा पर पहुंचे केजरीवाल का भाजपा के लोगों ने कड़ा विरोध किया और जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार केजरीवाल का काफिला सफेद रंग की प्राइवेट स्कॉर्पियो में सड़क मार्ग से होता सुंदरपुर से गुजर रहा था तभी बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया जिससे वहां मौजूद कई आम लोगों को भी चोटें आईं।

शर्मनाक ये रहा कि बीजेपी और आदमी आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष बढ़ता देख पुलिस वहां से भाग गई। केजरीवाल के काफिले पर पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग अपनी दुकाने बंद कर चले गए।

बीएचयू-डीएलडब्ल्यू मार्ग पर भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। जब केजरीवाल का काफिला नेवादा से गुजरा उसके बाद बीजेपी और आप कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथराव किया जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

शनि शिंगणापुर: पुलिस भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख को हिरासत में लिया

News round up of day 2216

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिंगणापुर में विरोध प्रदर्शन करने जा रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भूमाता ब्रिगेड की प्रमुथ तृप्ति देसाई और अन्य महिलाएं शामिल हैं।

गौरतबल है कि भूमाता ब्रिगेड की सदस्यों ने कुछ दिन पहले ही शनि शिंगणापुर में महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था जिसके बाद खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने इस मामले को सुलझाने की पहल की थी।

मुख्यमंत्री ने दोनों पक्षों को बुलाकर इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की थी लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकल पाया था। शनि शिंगणापुर ट्रस्ट के मुताबिक यह करीब 400 साल पुरानी परंपरा है और इसको बदला नहीं जा सकता है। जिसके बाद देवेंद्र फडनवीस ने इस मामले को मंदिर प्रशासन के ऊपर ही छोड़ दिया।

हालांकि, बातचीत का रास्ता खुला रखा। वहीं भूमाता ब्रिगेड का कहना है कि भगवान की पूजा करने से महिलाओं को नहीं रोका जा सकता।

सीरिया में बम धमाकों में 140 लोगों की मौत

News round up of day 2216

सीरिया की राजधानी दमिश्क से कुछ ही दूरी पर स्थित होम्स शहर में हुए सिससिलेवार बम धमाकों में अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार की रात को कई धमाकों को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक यह धमाके होम्स शहर के एक शिया मस्जिद के पास हुए जिसमें की करीब 140 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस शहर पर जिहादियों का कब्जा है।

सीरिया के मानवाधिकार मामलों पर नजर रखने वाली संस्था के मुताबिक इस हमले में सबसे पहले एक शिया मस्जिद को निशाना बनाकर कार बम धमाके को अंजाम दिया गया जिसमें 68 लोगों की मौत हुई थी।

एमपीः ट्रक ने जीप को रौंदा, 11 की मौत

News round up of day 2216

ग्वालियर हाईवे स्थित करारी में रविवार की रात सवारियों से खचाखच भरी जीप में गलत साइड में दौड़ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला व बच्ची समेत 11 लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

रविवार की रात करीब नौ बजे बीकेडी चौराहा पर जीप संख्या एमपी33डी- 0085 के चालक ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारियों को गंतव्य पहुंचाने के लिए बैठाया। जीप दतिया की तरफ दौड़ते हुए हाइवे पर जा रही थी। करारी में राधास्वामी आश्रम के नजदीक सामने से आए ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और पलटा खाते हुए दूर जाकर गिरी। जीप में बैठी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना देकर जीप में फंसी सवारियों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सीपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed