फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1916

न्यूज राउंडअपः जाट आंदोलन की चिंगारी से सुलगा उत्तर भारत

Fri, 19 Feb 2016 06:59 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1916

हरियाणा में जाट आंदोलन की आग भड़कती जा रही है। रोहतक में जाटों और पुलिस के बीच संघर्ष में फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दर्जन भर लोग घायल हुए। मामले को लेकर आज मुख्यमंत्री खट्टर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जाटों से आज हर हाल में आंदोलन खत्म करने को कहा।

विज्ञापन


आंदोलन के चलते प्रदेश के 11 जिलों में हालात खराब हैं। प्रदर्शनकारियो ने वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर में आग लगा दी। कई ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। एचटेट एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। लोग और स्कूली बच्चे जाम में फंसे हुए हैं। 22 फरवरी तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। कई शहरों में धारा 144 लगा दी गई।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस व आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़कर लाठीचार्ज भी किया। मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। लोगों ने भट्टू रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इससे फ़ज़िल्का से रेवाड़ी तक चलने बाली ट्रेन बंद करनी पड़ी। इन लोगों ने मांग की है कि सरकार जाटों को आरक्षण जल्द दे नहीं तो उनका आंदोलन तेज़ हो जाएगा। जाटों ने दिल्ली से अंबाला-चंडीगढ़, अमृतसर, जम्मू और जालंधर जाने वाले सारे रूटों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले के मामले में पाक में दर्ज हुआ मुकदमा

News round up of day 1916

पाकिस्तानी पंजाब के गुंजरावाला के एक पुलिस थाने में भारत के पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला करने वालों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लाहौर से बीबीसी संवाददाता शुमैला जाफरी का कहना है कि हमलावरों के उकसाने वाले लोग एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हुए हैं। हालांकि इस एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है।

इस मामले की जांच एक संयुक्त टीम कर रही है। इसमें पुलिस के अलावा कई अन्य खुफिया एजंसियों के लोग शामिल हैं। इस साल दो जनवरी को भारतीय पंजाब के पठानकोट में स्थित वायुसेना अड्डे पर कुछ हथियार बंद लोगों ने हमला किया था।

नहीं मिली कन्हैया को जमानत, हाइकोर्ट में होगी सुनवाई

News round up of day 1916

देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार जेएनयू के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनावई से इंकार कर दिया है। इसके बाद कन्हैया के वकीलों ने हाईकोर्ट में याचिका डाली जिस पर आज सुनवाई नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार उसके वकीलों ने ही दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांगा था तो अब कन्हैया की जमानत की सुनवाई अगले हफ्ते ही होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत जमानत याचिका की इस तरह सुनवाई नहीं कर सकती क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो सुरक्षा का हवाला देकर आने वाले ऐसे मामलों की लाइन सुप्रीम कोर्ट में लग जाएगी।

कोर्ट ने कन्हैया से कहा कि वो अपनी जमानत याचिका पटियाला हाउस कोर्ट या दिल्ली हाईकोर्ट में डाले। इसके साथ ही अदालत ने भारत सरकार व पुलिस को यह सुनिश्चित करने को कहा कि निचली अदालत में कन्हैया और उसके वकीलों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाए।

अलका लांबा मामले में भाजपा विधायक दोषी, हो सकते हैं निष्कासित

News round up of day 1916

दिल्ली विधानसभा की आचार संहिता समिति ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा को आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का दोषी करार दिया है।

अब ओपी शर्मा की सदस्यता रद्द की जा सकती है। बता दें कि सदन में नाइट शेल्टर पर चर्चा के दौरान अलका लांबा ने ओपी शर्मा से कहा था कि, 'तुम क्या बोल रहे हो, तुम तो नशे का व्यापार करते हो।'

इसके जवाब में ओपी शर्मा ने अलका लांबा के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए बोल दिया था कि तुम तो रात भर दिल्ली की सड़कों पर घुमती हो। इसके बाद ही अलका लांबा ने अन्य महिला विधायकों के साथ सदन में और बाहर प्रदर्शन शुरु कर दिया था।

हालांकि, ओपी शर्मा की टिप्पणी के बाद विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने ओपी शर्मा को दो दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया था और मामले की जांच सदन की आचार संहिता समिति को सौंप दी थी।

राहुल के मंच से गायब हो गया माइक, कांग्रेसी भड़के

News round up of day 1916

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को रायबरेली में भाषण देने के लिए माइक तक उपलब्‍ध नहीं कराया गया। माइक बिना बोलने पर राहुल भड़क गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अमेठी सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

जेएनयू मामले को लेकर चल रहे बवाल पर साफ कहा कि मेरे खून में राष्ट्र भक्ति और भारतीयता है। इसके लिए भाजपा और आरएसएस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। देश हित में उठने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है। किसानों को बिजली, पानी, अच्छी सड़कें नहीं मिल पा रहीं हैं।

उन्होंने इस समस्याओं को उठाने वाले लोगों से सवाल किया कि मोदी सरकार के अच्छे दिन कब आएंगे। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।

वहीं, लखनऊ में भारी विरोध के दूसरे दिन कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में सरप्राइज विजिट के लिए पहुंचे। राहुल गांधी गुरुवार को रात 8:30 बजे सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच गए थे।
यहां राहुल बिना किसी से मिले राहुल सीधे भुएमऊ गेस्ट हाउस चले गए थे।

हिट एंड रनः सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को दिया नोटिस

News round up of day 1916

2002 के हिट एंड रन केस में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सलमान की रिहाई के खिलाफम दायर गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता को नोटिस जारी किया है। अभिनेता की रिहाई के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दायर की थी।

2002 में शराब पीकर फुटपाथ पर से रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में सलमान लंबे समय से कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। इस मामले में पिछले 14 साल में कई बार अलग-अलग तथ्य सामने आए हैं।

सलमान खान पर इस मामले में बॉम्बे हाइकोर्ट में लंबे समय तक केस चला। इस मामले में पिछले साल सलमान को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया था। हाइकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

नीतीश ने बोला मोदी पर हमला, कहा- दिल्‍ली में है जंगलराज

News round up of day 1916

पटियाला हाऊस कोर्ट में जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार व पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटियाला हाऊस कोर्ट की घटना की जमकर निंदा की और सीधे मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

नीतीश कुमार ने मोदी सरकार से पूछा कि जो घटना पटियाला हाऊस कोर्ट में हुई उससे क्या पता चलता है कि जंगलराज बिहार सरकार में है या दिल्ली में है? उन्होंने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि जंगलराज दिल्‍ली में है।

वहीं उन्होंने जेएनयू में तथाकथित देश विरोधी नारेबाजी और देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर कहा कि उनके खिलाफ देशद्रोह का कोई सबूत पेश नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed