फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1716

न्यूज राउंडअपः कोर्ट में वकीलों ने कन्हैया को पीटा

Wed, 17 Feb 2016 11:11 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 1716

जेएनयू प्रकरण में बुधवार को भी दिनभर बवाल हुआ। दिल्ली पुलिस को जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बुधवार दोपहर पटियाला हाउस अदालत में पेश करना था। इसकी सूचना पर सुबह से ही कोर्ट के बाहर वकीलों का जमावड़ा हो गया। हाथों में तिरंगा लेकर वकील भारत माता की नारे लगाते रहे।

विज्ञापन


इस बीच अचानक कन्हैया को लेकर कुछ वकीलों की आपस में भिड़ंत हो गई। आपस में मारपीट के बाद एक पत्रकार के साथ भी मारपीट की गई। वहीं दोपहर के समय जब कन्हैया को कोर्ट में पेश किया गया तो कुछ वकीलों ने उससे भी मारपीट की।
विज्ञापन


पुलिस जैसे तैसे उसे कोर्ट रूम तक ले गई। इस सारे घटनाक्रम की सूचना सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची तो शीर्ष कोर्ट ने पांच वरिष्ठ वकीलों की कमेटी बनाकर मामले की जांच के लिए पटियाला अदालत भेजी। टीम जब वहां पहुंची तो उनसे भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने आरोप लगाया कि कुछ वकीलों ने उन्हें मां बहन की गालियां देते हुए पाकिस्तान का दल्ला भी कहा। मामले में टीम जल्द सुप्रीम कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

वहीं इस पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया मामले की सुनवाई बीच में ही रोक दी। जिसके बाद कन्हैया को 2 दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से आयुक्त बीएस बस्सी ने बयान दिया कि अगर कन्हैया जमानत की अर्जी लगाते हैं तो दिल्ली पुलिस इसका विरोध नहीं करेगी।

जेएनयू प्रकरण में देश-विदेश के बुद्िधजीवियों ने सरकार को घेरा

News round up of day 1716

जेएनयू में लगे देश विरोधी नारे और इसमें जल्दबाजी में हुई अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में दुनिया भर के शिक्षाविद् सामने आ गए हैं। जेएनयू के छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अब नॉम चोमस्की, ज्यूदिथ बटलर जैसे शिक्षाविद् ने छात्रों का समर्थन जताया।

जेएनयू में छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर इंटरनेशनल एकेडमिक कम्युनिटी के लोगों ने अपना समर्थन छात्रों और वहां के शिक्षकों को दिया है। इनमें पश्चिमी देशों के शिक्षाविद भी शामिल हैं। इन शिक्षकों में नोम चोमस्की, ओरहन पामुक, ज्यूदिथ बटलर, अर्जुन अप्‍पादुराई, पार्था चटर्जी और होमी भाभा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा देशी लेखकों ने भी सरकार के इस कदम का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। जिनमें अरुण महेश्वरी, मंगलेश डबराल, राजेश जोशी, ज्ञान रंजन, ओम थानवी, पुरुषोत्तम अग्रवाल और असद जैसी आदि प्रमुख हैं।

भाजपा नेताओं का करीबी है मारपीट करने वाला वकील

News round up of day 1716

पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में सोमवार को पत्रकारों, जेएनयू के अध्यापकों व छात्रों पर हमला करने का आरोपी वकील विक्रम सिंह चौहान भाजपा नेताओं का करीबी माना जा रहा है। मंगलवार को भाजपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहीं। हालांकि पाटियाल हाउस कोर्ट में हुए हमलों के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

पटियाला हाउस कोर्ट में छात्रों पर हमला करते दो वकीलों की तस्वीर मंगलवार को वायरल होती रही, उनमें से एक वकील हूबहू विक्रम सिंह चौहान जैसा है।

विक्रम सिंह चौहान ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया‌ था कि उसने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार छात्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, हालांकि ये नियंत्रण से बाहर हो गया क्योंकि वकील जेएनयू के अध्यापकों पर भड़क गए।

सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों और छात्रों पर पर हमला करते हुए विक्रम 'देशद्रोही पाकिस्तान जाओ' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगा रहा था। उसका कहना है‌ कि छात्रों ने उस पर हमला किया था।

शत्रुघ्न ने किया कन्हैया कुमार का समर्थन

News round up of day 1716

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी और छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर अब वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शत्रुघ्न ने ट्वीट कर कन्हैया कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि, कन्हैया का पूरा भाषण सुनने के बाद मुझे नहीं लगता हमारे बिहारी लड़के कन्हैया कुमार ने कुछ भी देश विरोधी और संविधान के विरुद्ध नहीं कहा है। शत्रुघ्न ने उम्‍मीद जताई कि जल्द ही उसे रिहा कर दिया जाएगा।

शत्रु यहीं नहीं रुके उन्होंने जेएनयू की आलोचना करने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कभी अच्छे नेताओं के लिए जाना जाने वाला जेएनयू अब इस संकट से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय छवि वाले जेएनयू का शानदार रिकार्ड और इतिहास रहा है।

केरल में आरएसएस ऑफिस पर हमला

News round up of day 1716

केरल में आरएसएस द्वारा चलाए जा रहे एक सेवाकेन्द्र और एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बम से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बम से सेवा केन्द्र को तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाया लेकिन दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

दि हिंदू के अनुसार बुधवार को यह घटना ‌थालासेरी जिले में स्थित आरएसएस के सेवा केंद्र पर हुई। पुलिस के अनुसार थालसेरी जिले में स्वयं सेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे जगन्नाथ मंदिरम में स्थित सेवा केंद्र पर हुए हमले के दौरान भवन की एक खिड़की को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य देशीबम से भाजपा कार्यकर्ता सुब्रमणयम के घर पर भी हमला किया गया। यह वाकया तब सामने आया है जब सोमवार रात एक 27 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता सुजीत की कुछ लोगों ने उसके माता पिता के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

भाजपा ने मामले में सीपीआई (एम) पर आरोप लगाया था। हालंकि सीपीआई ने इससे इंकार किया था। सीपीआई का कहना था यह मामला एक छात्रा से बदसलूकी से जुड़ा हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यूपी में नौ साल की बच्ची से रेप

News round up of day 1716

यूपी के बरेली के मीरगंज में दो रुपये की टॉफी दिलाने का लालच देकर एक दरिंदे ने नौ साल की बच्ची के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दे डाला। उसने बलूपुरा रोड पर एक खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार किया। उसके साथ उठाई गई पांच साल की दूसरी बच्ची ने जब शोर मचाया तो आरोपी उसकी अंगुली में काटकर भाग गया।

खून से लथपथ बच्ची और उसके परिवार के लोगों के साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने थाना घेरकर हंगामा किया। बवाल की जानकारी मिलने पर अफसरों में खलबली मच गई। एसडीएम वकीलों के शपथ ग्रहण समारोह से उठकर थाने पहुंचीं और आक्रोशित लोगों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत किया।

देर शाम एसएसपी आरके भारद्वाज ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

राहुल केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

News round up of day 1716

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है। इलाहाबाद की एसीजेएम - 8 की अदालत में ये मुकदमा दर्ज हुआ है। राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की धारा 124, 124 A, 500 और 511 में केस दर्ज हुआ है। राहुल गांधी पर ये केस जेएनयू के आरोपियों के समर्थन में बयान देने व सभा करने के खिलाफ हुआ है।

अदालत ने केस दर्ज किये जाने की अर्जी मंजूर कर ली है। अर्जी पर अदालत ने कल अपना जजमेंट रिजर्व किया था। हाईकोर्ट के वकील और बीजेपी के नेता सुशील मिश्र ने कोर्ट में अपनी ये अर्जी दाखिल की थी। इस मामले में हाईकोर्ट एक मार्च को सुनवाई करेगा।

अदालत इस मामले में सबसे पहले याचिकाकर्ता का बयान लेगी और उसके बाद दो गवाहों का भी बयान लिया जाएगा। हाईकोर्ट इस मामले में राहुल गांधी को भी तलब कर सकती है। अर्जी में कहा गया था कि राहुल गांधी ने आरोपियों का समर्थन कर देशद्रोह का काम किया है। ऐसी ही एक अर्जी केजरीवाल के खिलाफ भी लगाई गई ‌थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed