फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 1716

न्यूज राउंड अपः दिन की जरूरी खबरों पर डालिए एक निगाह

Mon, 18 Jan 2016 12:05 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
News round up of day 1716

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में एक महिला ने भरी सभा में केजरीवाल पर स्याही फेंक दी जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


महिला का आरोप था कि सरकार ने ऑड ईवन के दौरान घपलेबाजी की है। केजरीवाल ने मंच से ही महिला को छोड़ देने की अपील करते हुए कहा कि वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं उनसे वो कागज ले लिजिए।
विज्ञापन


उसकी नाराजगी सीएनजी स्कैम को लेकर थी जिसे केजरीवाल ने भी सुन लिया। केजरीवाल ने मंच से ही महिला को छोड़ देने की अपील करते हुए कहा कि वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं उनसे वो कागज ले लीजिए। हंगामे के बाद पुलिस महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली का शतक बेकार, मैच के साथ सीरीज भी हारा भारत

News round up of day 1716

रोहित शर्मा के बाद कोहली के शतक के बावजूद भारत तीसरे मैच में भी हार गया। मेलबर्न में हुए तीसरे मुकाबले में भारत से मिले 296 रनों के लक्ष्य को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारतीय गेंदबाजों ने मैच के बीच में कुछ विकेट जरूर निकाले लेकिन स्लॉग ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल (96 रन, 83 गेंद, 8 चौका और 3 छक्का) और जेम्स फॉकनर (नाबाद 21) ने सातवें विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर कंगारू टीम को जीत दिला दी। मैक्सवेल के अलावा ओपनर शॉन मार्श ने 62 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले भारत ने विराट कोहली (117 रन, 117 गेंद, 7 चौका और 2 छक्का) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 6 विकेट पर 295 रन बनाए। उसकी ओर से कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ करियर का 24वां शतक जमाया बल्कि शिखर धवन (68) और अजिंक्य रहाणे (50) के साथ क्रमश: 119 और 109 रनों की साझेदारी कर टीम को फिर से बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 से ज्यादा का स्कोर करने वाले कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ पहला वनडे शतक भी है।

सब इंस्पेक्टर ने प्रेमिका को गोलियों से भूना, खुद को भी मारी गोली

News round up of day 1716

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने द्वारका सेक्टर-4 में रविवार को पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर हत्या की। इसके बाद खुद को भी गोली मारी। प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एसआई गंभीर हालत में एम्स में भर्ती है।

एसआई विजेंदर सिंह का निक्की चौहान नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चश्मदीद के मुताबिक ये दोनों पार्क में बातें कर रहे थे कुछ ही देर में बहस होने के बाद विजेंदर ने लड़की को गोली मार दी।

विजेंदर रणहौला थाने में तैनात था। वह साल 2001 में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुआ था, लेकिन 2008 से सब इंस्पेक्टर के पद पर था। इसी बीच निक्की की उससे दोस्ती हुई और वह उससे प्रेम करने लगा।

गौ रक्षा कमांडो समिति के नेता ने एसपी को दी दंगे की धमकी

News round up of day 1716

हरदा के खिरकिया स्टेशन पर दो दिन पहले गो मांस के शक में मुस्लिम दंपति की पिटाई करने के मामले में गौ रक्षा समिति के नेता ने अब ‌जिले के एसपी को भी धमकी दे डाली है।

एसपी प्रेमबाबू शर्मा और नेता के बीच की बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई है जिसमें वह हरदा में 2013 में हुए दंगों को दोहराने की धमकी दे रहा है। उन दंगों में राजपुरोहित मुख्य आरोपी था जो ‌फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है।

बता दें कि दो दिन पहले मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया स्टेशन पर एक मुस्लिम दंपति से ट्रेन में गोमांस ले जाने के शक में मारपीट की गई थी। दंपति का आरोप है कि ट्रेन के अंदर घुसने को लेकर उनकी कुछ युवाओं से बहस हुई थी जिसके बाद युवकों ने उनके सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

गठबंधन पर बोले उमर अब्दुल्ला, 'तिल का ताड़ न बनाएं'

News round up of day 1716

जम्मू कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के न‌िधन के बाद सरकार गठन को लेकर चल रही सौदेबाजी में हर द‌िन चौंकाने वाले समीकरण सामने आ रहे हैं। नेशनल कांफ्रेस की ओर से भाजपा के साथ जाने की अकटलों ने र‌ियासत में एक नए समीकरण तैयार कर द‌िए हैं।

हालांक‌ि नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्द‌ुल्ला ने उस खबर को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि अगर राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा नेशनल कॉन्फ्रेंस को प्रस्ताव देती है तो राज्य में नए सियासी समीकरण बन सकते हैं।

उमर ने ट्वीट कर सरकार बनाने को लेकर सफाई दी है। उमर ने ल‌िखा, 'इसलिए मैं किसी काल्पनिक सवालों या स्थितियों के जवाब देना पसंद नहीं करता। ब‌िना वजह त‌िल का ताड़ ना बनाएं।'

70 साल के कबीर बेदी ने 29 साल छोटी महिला से रचाई शादी

News round up of day 1716

लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय कबीर बेदी ने दस साल से उनकी लिव-इन पार्टनर परवीन दुसांज से शादी कर ली है। दोनों कुछ खास दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंधे।
 
गुरुवार को हुई शादी में दोनों परिवारों के ही कुछ लोग शामिल थे। दोनों ने दो दिन बाद शनिवार को कबीर के जन्मदिन पर सभी को ये खबर दी। कबीर बेदी का ये 70वां जन्मदिन है। दूसरी ओर परवीन की उम्र कबीर की बेटी की उम्र से भी कम है।

कबीर बेदी की ये चौथी शादी है। उनकी बेटी पूजा बेदी जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वो उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। पूजा 45 साल की हैं। जबकि कबीर से शादी करने वाली परवीन की उम्र 41 साल है। कबीर का पहली तीनों बीवियों से तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed