फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0616

न्यूज राउंडअपः दिनभर की खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Wed, 06 Jan 2016 07:08 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0616

आज दिन की सबसे खास खबर आई छत्तीसगढ़ से। जहां राज्य के साथ ही देशभर की राजनीति में भूचाल ला देने वाले टेपकांड की गाज आखिर पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के विधायक बेटे अमित जोगी पर गिर ही गई। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मरवाही से विधायक अमित जोगी पर आरोप था कि उन्होंने पिछले साल हुए अंतागढ़ विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम वापिस करवाने के लिए भाजपा से फिक्सिंग की थी। मामले में उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी का नाम भी सामने आया था लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा है अजीत जोगी के खिलाफ केन्द्रीय स्तर पर ही कोई कार्रवाई हो सकती है। कुछ दिन पहले ही अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने टेप जारी कर खुलासा किया था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी और उनके विधायक बेटे अमित जोगी मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पुनीत से बात करते सुने जा रहे हैं, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार मंतूराम पवार को नाम वापिस लेने के लिए रकम देने की बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर उठाया मोदी पर सवाल

News round up of day 0616

पठानकोट हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रूख अख्तियार किया है। कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो जारी करके भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को कटघरे में खड़ा किया कांग्रेस की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे सामने आए।

उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा को निशाने पर रखा। शिंदे ने कहा कि भाजपा देशवासियों को गुमराह कर रही है। जब-जब केंद्र में भाजपा की सरकार आई है आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं।

कांग्रेस ने भाजपा की सरकार दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 1999 में आईसी 184 का अपहरण हुआ तो तत्कालीन विदेश मंत्री ने जेल में बंद आतंकियों को कंधार ले गए और छोड़ दिया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी जब पाकिस्तान दौरे पर गए तो कारगिल की घुसपैठ हुई। अब प्रधानमंत्री मोदी जब पाकिस्तान गए तो पठानकोट में आतंकी हमला हो गया।

पठानकोटः एसपी को पूछताछ के लिए साथ ले गई एनआईए

News round up of day 0616

पठानकोट आतंकी मामले की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(एनआईए) की 20 सदस्यीय टीम आतंकी द्वारा किडनैप किए गए गुरदासपुर एसपी को पूछताछ के ‌‌लिए अपने साथ ले गई।

मंगलवार देर शाम पूछताछ के लिए अगवा किए गए एसपी सलविंदर सिंह, उनके कुक मदन लाल और दोस्त ज्वैलर राजेश वर्मा के घर पहुंची। इसके बाद एनआईए की टीम एसपी को अपने साथ ले गई। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की 20 सदस्यीय टीम आईजी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में पठानकोट आतंकी हमले की जांच करेगी।

नई दिल्ली में एनआईए हेडक्वार्टर में तीन एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं और इनकी जांच भी शुरू हो चुकी है। इस साल की पहली तीन एफआईआर आरसी-01, आरसी-02, आरसी -03 के नाम से नई दिल्ली में दर्ज की गई हैं।

इसमें पहली ड्राइवर एकागर सिंह की हत्या, दूसरी एसपी सलिंदर सिंह के अपहरण और गाड़ी लूटने और तीसरी पठानकोट एयरबेस कैंप पर हमला करने की है। एसपी स्तर के एक अधिकारी को एनआईए ने मुख्य जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

दिल्ली सरकार ने स्कूलों से खत्म किया मैनेजमेंट कोटा

News round up of day 0616

स्कूल दाखिले को लेकर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए मैनजमेंट समेत सभी प्रकार के कोटे को खत्म करने का फैसला लिया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

केजरीवाल ने कहा कि ये अहम फैसला स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया को पारदर्शी और लोगों के फायदे के लिए किया गया है। सीएम ने बताया कि स्कूलों में केवल गरीब बच्चों के लिए 25 फीसदी कोटा होगा। बाकी सभी सीटें आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इस दौरान सीएम से एक पत्रकार ने यह भी पूछा कि अगर कोई स्कूल आदेश को नहीं मानता है तो सरकार क्या कार्रवाई करेगी? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बहुत कुछ कर सकते हैं। इतना ही नहीं स्कूल पर कब्जा भी किया जा सकता है।

नार्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से बढ़ा भूकंप का खतरा

News round up of day 0616

उत्तरी कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से भूकंप का खतरा बढ़ गया है। जापान ने हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद बाकायदा ग्रॉफ के जरिए दिखाया है कि इसके क्या खतरे हो सकते हैं।

उत्तर कोरिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। ये दावा किया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण के बाद आए हैं। उत्तर कोरिया ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। हाइड्रोजन बम की क्षमता परमाणु बम से भी कई गुना ज्यादा होती है।

इससे पहले जापान और दक्षिण कोरिया की ओर से दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया ने परमाणु क्षमता को बढ़ाने की कवायद के चलते परमाणु परीक्षण किया है। इस बीच उत्तर कोरिया में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।

उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण की पुष्टि के बाद ये इस देश द्वारा चौथा परमाणु परीक्षण है। इससे पहले साल 2006, 2009 और 2013 में भी उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण किया था।

श्मशान बन गया तुर्की का समुद्र, तैरते मिले शव

News round up of day 0616

तुर्की तट के पास बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जब प्रवासियों के एजियन सागर पार कर ग्रीस जाने की कोशिश के दौरान नौका डूबने से 30 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई।


तुर्की तटरक्षक अधिकारियों ने मंगलवार को समुद्र तट से सात बच्चों समेत 30 से ज्यादा प्रवासियों के शवों को बरामद किया है। हालांकि नौका में सवार बाकी प्रवासियों में से आठ प्रवासियों को तुर्की के तटरक्षक बल ने बचा लिया। इसके अलावा कुछ और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

मीडिया के मुताबिक एजियन सागर पार करके ग्रीस जाने की कोशिश करने के दौरान इन प्रवासियों की नौका तुर्की के समुद्र तट के पास डूब गई, जिसके चलते इनमें से कई प्रवासी लोगों की जान चली गई।

और जब ओबामा की आंखों से आने लगे आंसू

News round up of day 0616

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा को आपने रोते हुए देखा है। सबसे पहले आप इस तस्वीर को देखिए कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति की आंखें भर आई हैं।

ओबामा के आंसू अमेरिका में हथियारों के लगातार बढ़ रहे चलन की वजह है। जिस तरह से ये हथियार अमेरिका को प्रभावित कर रहे हैं, खास तौर से युवाओं में इसके बढ़ते प्रचलन के मद्देनजर हो रहे गंभीर परिणाम को देखकर ओबामा भावुक हो गए।

इस मौके पर ओबामा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि बंदूकों और हथियारों की बढ़ती संख्या को रोकने की जरूरत है। इसका इस्तेमाल कम से कम होना चाहिए। इसके साथ ही ओबामा ने ऐलान किया कि वो अमेरिकी कांग्रेस हथियार लॉबी का मुद्दा उठाएंगे। कोशिश की जाएगी कि इन पर लगाम लग सके।

मुफ्ती मोहम्मद सईद की उत्तराधिकारी बनेंगी महबूबा?

News round up of day 0616

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की हालत नाजुक होने के कारण कश्मीर में एक बार फिर राजनीतिक बदलाव के संकेत हैं। ऐसे में उनकी बेटी महबूबा मुफ़्ती अपने 80 साल के पिता की जगह ले सकती हैं।

बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर के मुताबिक 'किसी भी अंदेशे से निपटने के लिए' राज्य प्रशासन ने क़रीब 500 गाड़ियां तैयार रखी हैं। अगर कोई अंदेशा होता है, तो इसका मतलब यह भी है कि मुख्यमंत्री के तौर पर मुफ़्ती अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल भी पूरा नहीं कर पाएंगे।

2014 के चुनावों में मुफ़्ती मोहम्मद को कश्मीर की 87 सीटों में से 25 फ़ीसदी सीटें मिलीं और उसने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बनाने का ख़तरा उठाया। चुनावों में भाजपा को हिंदू बहुल जम्मू में 25 फ़ीसदी सीटें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed