फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   News round up of day 0116

न्यूज राउंड अपः बस 5 मिनट में पढ़ें दिन भर की खास खबरें

Wed, 03 Feb 2016 10:35 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
News round up of day 0116

कश्मीर के सियाचिन से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां सेना के दस जवान हिमस्खन में फंसकर लापता हो गए। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सेना के जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी 19 हजार फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सियाचिन में बर्फ का एक ग्लेशियर टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकले जवान उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेना और एयर फोर्स ने तत्काल उनकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया। सुबह हुई घटना के बाद से अभी तक जवानों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के काफिले के आगे महिला ने फेंक दिया गमला

News round up of day 0116

देश की राजधानी दिल्ली में आज पीएम मोदी के सुरक्षा में एक बड़ी चूक तब हुई जब एक महिला ने विजय चौक से गुजर रहे पीएम के काफिले पर पौधे का गमला फेंक दिया।

प्रधानमंत्री का काफिला जब रक्षा मंत्रालय के पास से गुजर रहा था उसी वक्त महिला ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला गाजियाबाद के साहिबाबाद की रहने वाली है और प्रधानमंत्री से मिलना चाहती थी और न मिलने से नाराज थी।

महिला को पुलिस ने पकड़ लिया और जब उससे रास्ता साफ करने को कहा गया तो उसने इंकार कर दिया। प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरते वक्त इस तरह की घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हॉकी टीम के कप्तान पर बलात्कार का आरोप

News round up of day 0116

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। लंदन से आई भारतीय मूल की एक महिला ने सरदार सिंह के खिलाफ लुधियाना के थाना कूमकलां पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

आरोप लगाने वाली महिला भी हॉकी खिलाड़ी है। आरोप लगाने वाली महिला ने सरदार सिंह को अपना मंगेतर भी बताया है। इस बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने महिला के मंगेतर होने से भी इंकार किया है।

उसके मुताबिक सरदार सिंह ने उसे मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया है। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि सरदार सिंह ने उसकी इच्छा के विरूद्ध 2015 में जबरन उसका गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। महिला के मुताबिक बाद में उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का निधन

News round up of day 0116

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हो गया है, वह 92 वर्ष के थे। दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जाखड़ के निधन पर दुख जताया। मोदी ने कहा कि बलराम जाखड़ जी ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया।

बलराम जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल थे। कांग्रेस सांसद के साथ-साथ जाखड़ 1980-1989 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। 2004 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 2009 तक वह इस पद पर रहे।

बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 में पंजाब के फाजिल्का जिले के पंचकोशी गांव में हुआ था। बताया जा रहा है कि बलराम जाखड़ इस समय दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी।

हड़ताल से निपटने को केजरीवाल का खास फार्मूला

News round up of day 0116

कूड़ा-कूड़ा हो चुकी दिल्ली में पिछले आठ दिन से जारी दोनों निगमों की हड़ताल पर बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाधान तो पेश किया लेकिन, समस्या सुलझेगी इसकी संभावना कम ही दिखती है।

अपना इलाज कराने बंगलुरु गए सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वो एमसीडी कर्मचारियों का दुख समझते हैं। वो सब भी हमारे परिवार की तरह हैं। पिछले चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है।

उनके घरों का खर्च कैसे चल रहा है ये चिंता की बात है। अभी दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की परीक्षाएं होनी वाली है। स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

समाधान सुझाने से पहले केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि हमने पिछली सरकारों की तुलना में दोनों ही निगमों को ज्यादा पैसा दिया है, लेकिन बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है ‌और दिल्ली में कूड़ा फैला रही है।

कांग्रेस और एमआईएम कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

News round up of day 0116

हैदराबाद में निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस और एमआईएम कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिसमें कईयों को गंभीर चोट आई हैं। इस बीच एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर केस दर्ज किया गया है।

मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के लिए मतदान चल रहा था। इसी दौरान कांग्रेस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (MIM) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। दोनों पक्षों जमकर मारपीट के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। हालात इस कदर गंभीर थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करके इसे काबू करना पड़ा। इस हंगामे में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हुए।

मामला उस समय गरमाया जब कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी और वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर अपने समर्थकों के साथ मीरचौक पुलिस स्टेशन पहुंचे। वह पार्टी के नेता मोहम्मद गौस को रिहा करने की मांग कर रहे थे। जिन्हें हाल ही खिलवाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed