फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new world health report about the billionaires in the world

दुनिया की दौलत के मामले में तीसरे नंबर पर हैं हिंदू

Fri, 16 Jan 2015 04:52 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
new world health report about the billionaires in the world

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में ईसाइयों के पास सबसे अधिक दौलत है। इसके बाद नंबर आता है मुसलमान और हिन्दू लोगों का। यह रिपोर्ट ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिनके पास 1 मिलियन डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) या उससे अधिक की दौलत है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार 34.8 प्रतिशत दौलत (67,832 अरब डॉलर) ऐसे लोगों के पास है, जो या तो किसी अन्य धर्म में विश्वास रखते हैं या फिर किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। दुनिया में ईसाई लोगों के पास दुनियाभर की कुल दौलत का 55 प्रतिशत (1,07,280 अरब डॉलर) हिस्सा है।

विज्ञापन

5.8% दौलत है मुसलमानों के पास

new world health report about the billionaires in the world

कुल दौलत के 5.8 प्रतिशत (11,335 अरब डॉलर) हिस्से पर मुस्लिम धर्म के लोगों का कब्जा है। वहीं दूसरी ओर, अगर बात हिन्दू धर्म के लोगों की करें तो इनके पास दुनिया की कुल दौलत का 3.3 प्रतिशत (6,505 अरब डॉलर) हिस्सा है। यहूदी धर्म के लोगों के पास करीब 1.1 प्रतिशत (2,079 अरब डॉलर) दौलत है।

पूरी दुनिया में ईसाई करोड़पतियों की संख्या करीब 73,84,680 है, जो पूरी दुनिया में करोड़पतियों की संख्या का लगभग 56.2 प्रतिशत है। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम करोड़पति लोगों की संख्या 8,54,100 (6.5 प्रतिशत), हिन्दू लोगों की संख्या 5,12,460 (3.9 प्रतिशत) और यहूदी लोगों की संख्या 2,23,380 (1.7 प्रतिशत) है।

विज्ञापन

टॉप 10 में 7 देश हैं ईसाई बहुल

new world health report about the billionaires in the world

अन्य धर्मों को मानने वाले या किसी भी धर्म को नहीं मानने वाले करोड़पतियों की संख्या 41,65,380 (31.7 प्रतिशत) है। आपको बता दें कि अन्य लोगों में से अधिकतर चीन और जापान के करोड़पति हैं। इनमें अमेरिका, यूरोप, दक्षिण कोरिया, ताइवान, सिंगापुर और हांगकांग के लोग भी शामिल हैं।

इस रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि दुनिया के टॉप 10 अमीर देशों में से 7 देश ईसाई बहुल देश हैं। इन देशों में अमेरिका, यूके, जर्मनी, स्विटजरलैंड, कनाडा, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। चीन, जापान और भारत टॉप 10 के अन्य देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed