फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new victim of gujrat's riot godhra

गोधरा का सबसे नया शिकार, चार दिन की बच्ची

Fri, 11 Dec 2015 01:56 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
new victim of gujrat's riot godhra

सवेरा एक प्यारी सी गोलमटोल लडकी है, जो 7 नवंबर को पैदा हुई है। अपने घर का पहला बच्चा जाहिर है पिता की आँखों का तारा है।सवेरा के पिता पुलककर बताते हैं "ये मेरी जिंदगी में नया सवेरा लेकर आई है।" लेकिन सवेरा दूसरे बच्चों से अलग है, वो गोधरा में ट्रेन जलाए जाने की घटना का सबसे नया शिकार है।

विज्ञापन


सवेरा के पिता हैं गोधरा टाउन के इरफान। इरफान को गोधरा पुलिस ने फरवरी 2002 में गिरफ्तार किया था। उन पर कारसेवकों से भरी ट्रेन की बोगी में आग लगाने का आरोप था। जिला अदालत ने इरफान को दोषी करार दिया और उन्हें मौत तक जेल में रहने की सजा सुनाई। इरफान पूरे 12 साल जेल में काट चुके हैं।
विज्ञापन


न अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए इरफान ने गुजरात हाईकोर्ट में अपील की, जिसके बाद पिछले साल उन्हें कोर्ट से जमानत मिली और वे गोधरा आ गए। तब इरफान की दूर की रिश्तेदार मारिया भी कराची से एक साल के वीजा पर भारत आई थीं। कुछ ही दिनों में दोनों ने निकाह कर लिया और मारिया ने भारत के विदेश मंत्रालय से लंबी अवधि का वीजा मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पुलिस का रवैया नहीं बदला

new victim of gujrat's riot godhra

इरफान ने बीबीसी को बताया, ''इतने साल बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदला है। मारिया ने जो अर्जी जिला पुलिस अधिक्षक को दी थी, वह महीनों पडी रही।'' बीते अक्टूबर में मारिया को पाकिस्तान लौटना था, लेकिन तब मारिया गर्भवती थीं। इरफान की अपील पर गुजरात हाईकोर्ट ने मारिया को अपने बच्चे को जन्म देने के लिए भारत में रहने की इजाजत दे दी।

साथ में मारिया को यह आदेश दिया गया कि वे बच्चे को जन्म देने के 30 दिनों के भीतर उसे लेकर पाकिस्तान लौट जाएंगी।सात नवंबर को इरफान और मारिया की जिंदगी में दो समाचार आए। एक अच्छा और दूसरा बुरा। मारिया ने बेटी को जन्म दिया, दूसरी तरफ विदेश मंत्रालय ने मारिया की वीजा बढाने की मांग खारिज कर दी।

गोधरा के जिला पुलिस अधीक्षक राधवेंद्र वत्स ने बीबीसी को बताया कि पुलिस ने जो रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को भेजी थी, उसमें वीजा की अवधि बढाने की मांग का विरोध किया गया था। अब इरफान भारतीय हैं, मारिया पाकिस्तानी और उनकी नवजात बेटी सवेरा भारत में पैदा होने के चलते भारतीय हैं।

अब अगर मारिया वापस लौटती हैं तो उन्हें बेटी के लिए पाकिस्तानी वीजा लेना पडेगा। इरफान कहते हैं, ''मैं इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा। मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करूंगा कि मुझे मेरी बेटी और मारिया के साथ रहने दिया जाए।'' शायद इरफान को भरोसा है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई ताजा गर्माहट उनके परिवार को एक रख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed