फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new trick of china

चीन की ये नई चाल जानकर सब रह जाएंगे हैरान

Fri, 08 May 2015 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
new trick of china

समुद्रों और अंतरिक्ष में अपनी धाक जमाने के बाद चीन ने अब उन इलाकों का रुख किया है, जो धरती में आम इंसान की पहुंच से काफी दूर हैं। चीन अब साल भर बर्फ से ढंके रहने वाले अंटार्कटिक में तेजी से अपने पांव पसार रहा है।

विज्ञापन

बर्फीले महाद्वीप में अनुसंधान में लगने वाले बजट के मामले में चीन ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को भी पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का बजट अब स्थिर हो चुका है। दरअसल, तेल व खनिज, बर्फीले पहाड़ों का ताजा व शुद्ध पानी व समुद्री मछलियों जैसे भरपूर प्राकृतिक संसाधनों का चीन दोहन करना चाहता है।
विज्ञापन

संसाधनों का करेगा दोहन

new trick of china

जैसा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी प्रशांत और कैरेबियाई द्वीपों की यात्रा के समय चीन के रणनीतिक सरोकारों के संबंध में कहा था कि ‘कुछ स्थान ऐसे हैं जो हमारी पकड़ से बाहर हैं।’ हालांकि चीन यहां के संसाधनों को दोहन करने के लिए इसकी सुरक्षा को भी अहम मान रहा है।

इसके लिए उसने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से पांच साल का एक समझौता भी किया है। इस समझौते से चीन को ऑस्ट्रेलियाई बंदरगाह से 2000 मील दूर दक्षिण में स्थित अंटार्कटिक क्षेत्र में अपनी पहुंच बनाने में आसानी होगी।इसके तहत दक्षिणी ध्रुव रवाना होने से पहले चीन के जहाज इस बंदरगाह से ईंधन और भोजन की ले सकेंगे।

चीन का विस्तारवादी इरादा

new trick of china

हालांकि, चीन से पहले यहां अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की मौजूदगी है, मगर इन दोनों देशों का बजट मंदी का सामना कर रहा है। ऐसे में चीन का यहां कदम बढ़ाना उसके विस्तारवादी इरादे को ही साफ करता है।

ऑस्ट्रेलिया वैसे तो अमेरिका का रणनीतिक सहयोगी है लेकिन चीन के साथ भी उसके मजबूत आर्थिक संबंध हैं। चीन के नेशनल एग्रीकल्चर डेवलपमेंट समूह के चेयरमैन लिउ शेनली ने चाइना डेली से चर्चा में कहा, ‘चीन का लक्ष्य इस साल बीस लाख टन क्रिल मछली हासिल करना होगा, जो बाद में और बढ़ाया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed