फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new sting of aam aadmi party, now they say police is accused

AAP का नया स्टिंग, कांग्रेस-सपा भाई-भाई

Sat, 22 Feb 2014 03:54 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
new sting of aam aadmi party, now they say police is accused

आम आदमी पार्टी के अमेठी से प्रत्याशी कुमार विश्वास का कहना है कि उनकी जनसंपर्क यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


अमेठी से प्रत्याशी कुमार विश्वास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों में मिलीभगत है और उनके खिलाफ दोनों ने हाथ मिलाया है।

कांग्रेस और सपा भाई-भाई

new sting of aam aadmi party, now they say police is accused

आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज न करने को लेकर स्टिंग किया है। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्‍ता आशुतोष ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस और सपा भाई-भाई हैं।

कुमार विश्‍वास ने कहा कि कांग्रेस के नेता ने हमारी जनसंपर्क यात्रा के दौरान काफी हल्‍ला मचाया। इस दौरान हमें अपशब्द भी कहे और गुडों को बुलाने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

new sting of aam aadmi party, now they say police is accused

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव में उतरने वाले ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास और कांग्रेसी नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी के बीच शुक्रवार को झड़प हो गई।

घटना के विरोध में ‘आप’ नेता ने समर्थकों के साथ हाइवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। ‘आप’ नेता डॉ. कुमार विश्वास ‘झाडू लगाओ, बेईमान भगाओ’ कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को भादर ब्लॉक में थे।

करीब तीन बजे उनका काफिला दुर्गापुर चौराहे पहुंचा, जहां पहले से मौजूद कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की कुमार विश्वास से कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

अभी तक नहीं दी गई तहरीर

new sting of aam aadmi party, now they say police is accused

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर उस समय विवाद शांत हो गया। इसके बाद कुमार विश्वास को कांग्रेस नेता के गांव त्रिसुंडी पहुंच गए और जनसंपर्क शुरू कर दिया। इस बीच कांग्रेस नेताभी कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

इस घटना के विरोध में ‘आप’ नेता ने इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर समर्थकों के साथ बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पाते ही एसओ पीपरपुर एसएम यादव दलबल के साथ वहां पहुंच गए।

पुलिस ने ‘आप’ नेता को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसओ ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed