फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new revealation about gujarat riots by modi

गुजरात दंगों को लेकर मोदी ने खुद किए नए खुलासे!

Wed, 26 Mar 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
new revealation about gujarat riots by modi

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का कहना है कि गुजरात के दंगों को लेकर वह दुखी जरूर थे लेकिन उन्हें लेकर उनमें कोई अपराध बोध नहीं था। कोई भी कोर्ट इस सच को स्थापित करने के करीब नहीं पहुंच सका है।

विज्ञापन


मोदी ने कहा है कि गुजरात के दंगों के बाद वह पिछले 12 साल से सार्वजनिक तौर पर लानत-मलामत झेलते रहे हैं लेकिन उन्होंने सोच लिया था कि वह मीडिया को अपना काम करने देंगे। उससे कोई टकराव नहीं लेंगे।
विज्ञापन


ब्रिटिश लेखक और टीवी प्रोड्यूसर एंडी मरीनो की लिखी किताब नरेंद्र मोदी : अ पॉलिटिकल बायोग्राफी में मोदी ने कहा है, मैं कभी टकराव में वक्त बर्बाद नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम की कुर्सी छोड़ना चाहते थे मोदी

new revealation about gujarat riots by modi

गुजरात में 2002 में हुए दंगों को लेकर उन्होंने कहा है, ‘जो हुआ उसे लेकर मैं दुखी था लेकिन मेरे अंदर इसे लेकर अपराध बोध नहीं था। और कोई भी अदालत मेरे अंदर की इस भावना को स्थापित करने के नजदीक नहीं पहुंच सकी है।’

मरीनो की 310 पेज की यह किताब हार्पर कॉलिन्स ने छापी है। मरीनो ने दावा किया है कि यह किताब मोदी की ओर से दिए गए ब्योरों के आधार पर लिखी गई है। मरीनो ने ये ब्योरे चुनाव रैलियों की दौरान मोदी की हेलीकॉप्टर यात्रा में हासिल किए थे। मरीनो उनके साथ ही थे और उन्होंने कई सप्ताह तक उनका इंटरव्यू किया था। किताब में दंगों से जुड़े मुद्दों का जिक्र है।

मरीनो का कहना है कि यह अब तक उपलब्ध प्रामाणिक दस्तावेजों पर आधारित है। मोदी ने शायद पहली बार उनके सामने और ऑन रिकार्ड यह स्वीकार किया था कि दंगों के बाद वह मुख्यमंत्री नहीं रहना चाहते थे क्योंकि  लोग इसके लिए गुजरात की जनता को निशाना बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed