फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new-phone-with-urdu-mobile-phone

उर्दूभाषियों के लिए नोकिया लाया 2500 का मोबाइल

Thu, 12 Sep 2013 08:43 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 08:43 PM IST
विज्ञापन
new-phone-with-urdu-mobile-phone

मोबाइल निर्माता नोकिया ने भारत में उर्दू जुबान बोलने वाले करीब 15 करोड़ लोगों को ध्यान में रखते हुए अपना पहला मोबाइल फोन ‘नोकिया 114’ पेश किया है।

विज्ञापन


कंपनी ने इस ड्यूल सिम फोन की कीमत 2,579 रुपये रखी है। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने इस फोन को लांच करते हुए कहा कि भारत का यह पहला फोन है जिसकी भाषा उर्दू भी है।
विज्ञापन


इस मौके पर नोकिया के प्रबंध निदेशक पी. बालाजी ने कहा कि ‘नोकिया 114’ उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी समेत नौ (भाषाओं) में काम कर सकता है।

कंपनी ने अपने हैंडसेट में सहायक भाषाओं को विकसित किया था किंतु उर्दू तक नहीं पहुंच पाये थे। अब कंपनी ने यह भी सफलता हासिल कर ली है।

बालाजी ने कहा हालांकि वह इस मोबाइल फोन को देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएंगं लेकिन कंपनी की नजर मुख्यत: महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक पर विशेष रूप से रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस का बैटरी बैकअप साढे़ दस घंटे है। इसमें इंटरनेट, 0.3 मेगाफिक्सल कैमरा, एफएम रेडियो और वीडियो आदि सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed