{"_id":"046d50d094229cd0923b46c077980dbe","slug":"new-mountains-under-ocean-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र के अंदर 2 किलोमीटर ऊंचे पहाड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
समुद्र के अंदर 2 किलोमीटर ऊंचे पहाड़
जोनाथन एमोस/ विज्ञान संवाददाता बीबीसी न्यूज़
Updated Sat, 04 Oct 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपीय शोधकर्ता दल ने महासागर के नीचे हज़ारों नए पहाड़ों को खोज निकाला है। इन पहाड़ियों के चोटियों की ऊंचाई कम से कम डेढ़ किलोमीटर है। समुद्र के तलहटी में होने की वजह से अब तक इनपर नज़र नहीं गई थी।
विज्ञापन
इस खोज की रिपोर्ट साइंस मैगजीन जर्नल में छपी है। प्रोफ़ेसर डेविड सैंडवेल और उनके सहयोगियों ने राडार सैटेलाइट का इस्तेमाल कर समुद्र के नीचे इन पहाड़ियों का पता लगाया है।
विज्ञापन
प्रोफ़ेसर सैंडवेल ने बीबीसी को बताया,"राडार से मिले पिछले आकड़ों के मुताबिक़ हम दो किलोमीटर ऊंचाई वाली चीज़े देख पा रहे थे। वे 5000 की संख्या में मौजूद समुद्री पहाड़ थे। नए आकड़ों के साथ मैं हम डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई वाली चीज़े देख पा रहे हैं। हमारा काम अभी ख़त्म नहीं हुआ है।"
विज्ञापन
उन्होंने बताया," ये बड़ी उपलब्धि की तरह नहीं लगता है लेकिन समुद्र के नीचे छोटे आकार के पहाड़ियों की संख्या तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं।"
स्क्रीप्स इंस्टीट्युशन ऑफ़ ओशियनोग्राफ़ी के शोधकर्ताओं ने बताया,"हम 5000 पहाड़ों के अलावा 25000 नए पहाड़ों का पता लगाने में सक्षम हो सकते हैं।"