{"_id":"2b54d22f09580daa68366e9723f1f0ee","slug":"new-maharashtra-cm-name-may-will-come-on-28-oct-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को तय होगा महाराष्ट्र के सीएम का नाम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
28 को तय होगा महाराष्ट्र के सीएम का नाम
एजेंसी/मुंबई-नई दिल्ली
Updated Sun, 26 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल की बैठक 28 अक्तूबर, मंगलवार को बुलाई गई है। इसमें सरकार गठन के लिए औपचारिक दावा पेश करने से पहले विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि कुछ और नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्थिर और मजबूत सरकार देने के लिए शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन के लिए परदे के पीछे बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ भाजपा नेता एकनाथ खड़से ने बताया कि मंगलवार को विधान भवन में 11 बजे पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री पद के लिए नेता का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले खड़से, फडनवीस और विनोद तावड़े ने सरकार गठन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा मंगलवार को विधायक दल के बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल होंगे।
खड़से ने बताया कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल विद्यासागर राव से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल चाहेंगे तो हम विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।
हाल ही में हुए 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं 41 सीटों पर जीत हासिल करने वाली एनसीपी ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। शिवसेना 63 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा परदे के पीछे शिवसेना के साथ फिर से गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। हालांकि अभी इस बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी पार्टी आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले का कहना है कि शिवसेना भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार है।
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की चाय पार्टी में शिवसेना के सभी सांसदों के शामिल होने से गठबंधन फिर से होने की संभावना जताई जा रही है। शिवसेना के साथ मिलकर सरकार गठन की संभावना की ज्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए तावड़े ने कहा कि दोनों पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत चल रही है लेकिन इस पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व को ही करना है।