फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new ??facility of railway for waiting list passengers

वेटिंग लिस्ट वालों के लिए रेलवे की नई सुविधा

Sat, 27 Oct 2012 11:39 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2012 11:39 AM IST
विज्ञापन
new ??facility of railway for waiting list passengers

वेटिंग लिस्ट वालों को ट्रेन में ही रिजर्वेशन टिकट देने की योजना मंजूर हो गई है। रेल यात्रियों की सुविधा और टिकट निरीक्षकों की हेराफेरी पर काबू करने के लिए रेलवे हैंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) योजना को लागू करने जा रहा है। डेढ़ साल से लंबित योजना को लागू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने 908 लाख रुपए भी स्वीकृत कर दिए हैं। तय किया गया है कि इस कार्य को उत्तर रेलवे शुरू करेगा। इसके साथ ही जिन ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह योजना शुरू की गई थी, उनमें यह व्यवस्था स्थाई कर दी गई है।

विज्ञापन


हैंड हेल्ड टर्मिनल की मदद से रिजर्वेशन टिकट बुकिंग की योजना अब परवान चढ़ने जा रही है। करीब डेढ़ साल पहले शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के कार्य पूरे हो गए हैं। रेलवे अफसरों के मुताबिक एचएचटी जीएसएम और जीपीएस तकनीक पर आधारित है। ट्रेन में टिकटों की जांच के दौरान यात्री नाट टर्नअप (सफर न करने वाले) होते हैं तो टीटीई एचएचटी के जरिए पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) में खाली बर्थ की सूचना दर्ज करा देंगे। अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसमें सफर न करने वाले यात्री और अगले स्टेशन के कोटे की खाली सीटों की सूचना चलती ट्रेन में मिल सके।
विज्ञापन


दौड़ती ट्रेन के दौरान भी प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को बर्थ आवंटित हो जाएगी। इससे टीटीई को अगले स्टेशन का चार्ट मिलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन में ही एचएचटी के जरिए अगले स्टेशन के कोटे की खाली बर्थ दिखने लगेगी। यह बर्थ भी यात्रियों को आवंटित कर दी जाएगी। दूसरे चरण में एचएचटी को पीआरएस की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। सो, इससे टिकटों की नई बुकिंग, यात्रा निरस्तीकरण जैसी सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच ट्रेनों में पूरे हुए पायलट प्रोजेक्ट
-12953/12954 मुंबई सेंट्रल-निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
-12957/12958 नई दिल्ली-अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस
-19109/19110 वलसाड़-अहमदाबाद गुजरात क्वीन एक्सप्रेस
-12917/12918 अहमदाबाद-निजामुद्दीन गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
-12425/12426 नई दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed