फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   new advance rail ticket booking period

आज से अब 60 दिन पहले ही बुक होगी रेल टिकट

Wed, 01 May 2013 01:22 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 01 May 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
new advance rail ticket booking period

रेल टिकटों के लिए एडवांस में बुकिंग कराने की नई अवधि बुधवार (1 मई) से देशभर में लागू हो रही है। रेल टिकटों की बुकिंग में दलालों पर अंकुश लगाने के तहत यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


अभी तक लोग चार महीने (120 दिन) पहले यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते थे लेकिन 1 मई से यह अवधि दो माह (60 दिन) कर दी गई है।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एडवांस में आरक्षण कराने की अवधि में कमी का फैसला दलालों पर अंकुश लगाने के तहत लिया गया है। हमें उम्मीद है कि इस कदम से वास्तविक यात्रियों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन


हालांकि 30 अप्रैल तक एडवांस में बुक कराई टिकट की वैधता बनी रहेगी। दलालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रेलवे पहले ही टिकट रद्दीकरण शुल्क को 10 रुपये प्रति टिकट से बढ़ाकर 50 रुपये कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे तत्काल टिकट बुक कराने की समय सीमा 10 बजे से 12 बजे तक कर चुका है। इस दौरान कोई भी एजेंट टिकट बुक नहीं करा सकता है।

हालांकि विदेशी पर्यटकों के लिए लागू 360 दिन पहले टिकट बुक कराने के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed