फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nehru's greatest achievement for India was democracy says Sonia

भारत में लोकतंत्र पं. नेहरू की उपलब्धि थीः सोनिया

Mon, 17 Nov 2014 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Nov 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Nehru's greatest achievement for India was democracy says Sonia

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उनके कई महत्वपूर्ण योगदानों को याद किया।

विज्ञापन


125वीं जयंती के दो दिवसीय समारोह में बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र लाना पं. नेहरू की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि नेहरू स्वभाव से समाजवादी मिजाज से व्यक्तिवादी थे।
विज्ञापन


स्वतंत्रता में नेहरू के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य भारत मात्र की स्वतंत्रता नहीं बल्कि पूरी मानव जाति को गुलामी से मुक्त कराना था। नेहरू पूरी तरह से भेदभाव के खिलाफ थे और ऊंच-नीच के खिलाफ यूएन में अपनी आवाज भी उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया ने कहा कि नेहरू का कहना था कि सही रास्ते पर चलते हुए हारना बुरे रास्ते से चलकर जीतने से अच्छा है। इसे मौके पर कई विदेशी नेताओं क्षेत्रीय दलों के नेताओं को बुलाया गया था।

एनडीए को छोड़ सबको मिला न्योता

Nehru's greatest achievement for India was democracy says Sonia

गौरतलब है कि इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एनडीए के घटक दलों को छोड़कर देश के सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया था।

सम्मेलन में उपस्थित होने वाले नेताओं में सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी, आरएलडी प्रमुख अजित सिंह और जेडीयू के केसी त्यागी भी पहुंचे थे।

वहीं 52 देशों के नेताओं को भी इस मौके पर बुलाया गया। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले विदेशी नेताओं में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल, घाना के राज्य प्रमुख जॉन कुफूर, भूटान की महारानी दोर्जी वांगमो वांगचुक ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed