{"_id":"ffe4c07a8f4ddf7ef0c23bd1ebe94f0a","slug":"nda-will-surpass-upa-in-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीए की होगी करारी हार, एनडीए भी सत्ता से दूरः सर्वे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यूपीए की होगी करारी हार, एनडीए भी सत्ता से दूरः सर्वे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक और सर्वे आया है, जिसमें आम चुनावों में भाजपानीत एनडीए के यूपीए से आगे निकलने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
इंडिया टीवी-टाइम्स नाउ-सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं, तो एनडीए को 156 सीटें मिलेंगी, जबकि यूपीए के हिस्से केवल 136 सीटें आएंगी।
विज्ञापन
सियासी रूप से संवेदनशील उत्तर प्रदेश की बात की जाए, तो मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी कुल 80 लोकसभा सीटों में से 33 जीतकर सबसे आगे निकल जाएगी, जबकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी 27 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर रहेगी।
विज्ञापन
भाजपा को उत्तर प्रदेश में 12 सीटें मिलेंगी, कांग्रेस 5 पर सिमटेंगी और अजित सिंह का राष्ट्रीय लोक दल को 3 सीटें मिलेंगी।
राष्ट्रीय स्तर पर वोट शेयर की बात करें, तो एनडीए को 6 फीसदी के फायदे के साथ कुल 31 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि यूपीए को 28 फीसदी। कांग्रेसनीत गठबंधन को 9 फीसदी का नुकसान होगा।
ओपिनियम पोल 18 से 24 जुलाई के बीच सभी राज्यों के 13,052 से जुड़े राष्ट्रीय स्तर के सैम्पल के आधार पर किया गया। एक बार फिर पीएम पद के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे आगे निकल गए हैं। उन्हें 37.7 फीसदी लोगों ने चुना।
पसंदीदा पीएम के रूप में राहुल गांधी 17.6 फीसदी के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इसके बाद मनमोहन सिंह (6.2 फीसदी), सोनिया गांधी (3.9 फीसदी) और सुषमा स्वराज (3.2 फीसदी) का नंबर आता है।