फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   nd tiwari's wife serious allegation on opponents

'विरोधियों ने एनडी को दिया धीमा जहर'

Mon, 24 Mar 2014 03:47 PM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari's wife serious allegation on opponents

रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा को आशंका है कि जिस तरह एनडी तिवारी के विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें दवाइयों के रूप में ‘धीमा जहर’ दिया, उसी तरह कहीं कोई रोहित शेखर के खिलाफ भी षड्यंत्र न रच डाले।

विज्ञापन


उज्ज्वला का कहना है कि इसी आशंका के चलते वह अपने बेटे को षड्यंत्रों से बचाने के लिए इस दौरे में उनके साथ हैं। इस यात्रा के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जाने गलत हैं।

विज्ञापन

'रोह‌ित पर भी हो सकता है हमला'

nd tiwari's wife serious allegation on opponents

मल्लीताल स्थित मत्स्य विभाग के गेस्ट हाउस पर रविवार शाम पहुंची उज्ज्वला ने कहा कि तिवारी के कार्यक्रमों के बारे में उनकी जानकारी सीमित रहती है, क्योंकि उनके सभी कार्यक्रम भवानी दत्त भट्ट फिक्स करते हैं।

सुना है कि उनके विरोधियों की ओर से एक षड्यंत्र के तहत लंबे समय तक नींद की गोलियां खिलाई जाती रही, जिसे भवानी दत्त भट्ट और उनकी टीम ने सफल नहीं होने दिया।

त‌िवारी ने माना था मेरा बेटा है रोह‌ित

nd tiwari's wife serious allegation on opponents

उज्ज्वला ने कहा कि अभी 3 मार्च को ही एनडी तिवारी ने रोहित को अपना पुत्र स्वीकार किया है। ऐसे में उन्हें इस बात की आशंका रहती है कि कहीं कोई रोहित के साथ भी किसी तरह का षड्यंत्र न रचे।

यही कारण है कि वह इस दौरे में अपने बेटे रोहित की सुरक्षा के लिहाज से उसके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed