{"_id":"bad11eec67242cbba7766b6815017ca1","slug":"ncp-wants-resign-of-shashi-tharoor-on-sunanda-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरूर से इस्तीफा मांग रहे कांग्रेस के 'अपने'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
थरूर से इस्तीफा मांग रहे कांग्रेस के 'अपने'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
सुनंदा पुष्कर की रहस्यमयी मौत पर कांग्रेस के सहयोगी दल एनसीपी ने मानव संसाधन राज्यमंत्री शशि थरूर के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
एनसीपी के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी ने कहा कि जब तक सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच पूरी नहीं होती है तब तक शशि थरूर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
प्रेस में बयान जारी करते हुए डीपी त्रिपाठी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की जांच पूरी होने तक शशि थरूर को मंत्रालय से दूरी बना लेनी चाहिए।
इसके साथ ही एनसीपी ने मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। साथ ही पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच करें और सत्य सामने लाए।
केजरीवाल पर भी साधा निशाना
एनसीपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अब अनाप-शनाप हो गई है। डीपी त्रिपाठी यहीं तक नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सीएम शब्द की परिभाषा बदल गई है।
विज्ञापन
अगर कल केजरीवाल प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो पीएम की फुल फॉर्म प्राइम मिनिस्टर की जगह परमानेंट मैडनेस हो जाएगी। इसके अलावा त्रिपाठी ने केजरीवाल के धरने की भी आलोचना की। उन्होंने धरने के बाद दिल्ली की जनता को बधाई दिए जाने को मूर्ख टिप्पणी माना।
विज्ञापन