{"_id":"a11553dd8764e18da464fb6e3d414634","slug":"ncp-is-party-of-fraudsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"'धोखेबाजों की पार्टी है एनसीपी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'धोखेबाजों की पार्टी है एनसीपी'
अमर उजाला, ठाणे
Updated Mon, 24 Feb 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को धोखेबाजों की पार्टी करार दिया है। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पवार का दामन थाम रहे ‘लालची’ सैनिकों (शिवसेना कार्यकर्ताओं) को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे डूब रहे जहाज में सवार हो रहे हैं।
विज्ञापन
डोबिंविली में शिव सेना, भाजपा, आरपीआई और एसडब्ल्यूपी की एक ब़ड़ी रैली में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस को उनकी नाकामियों के लिए खूब कोसा और लोगों से भरोसेमंद गठजोड़ का चुनाव करने को कहा।
विज्ञापन
रविवार को देर रात की रैली में उद्धव ने कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने अच्छा काम करने वाले योग्य शिव सैनिकों को चुन कर उन्हें अहम पद दिए थे। लेकिन उन्होंने लालच में आकर पार्टी और इसके नेतृत्व को धोखा दिया। वे इसे छोड़ कर दूसरी पार्टी में चले गए। ऐसे लोगों में एक नाम आनंद परांजपे का है। आप उसे सबक सिखाएं।
विज्ञापन
उद्धव ने कहा, एनसीपी शिव सेना के नेताओं को तोड़ रही है। लेकिन इससे हमारी पार्टी कमजोर नहीं होगी। हमारा विस्तृत जनाधार ही हमारी संपत्ति है और आने वाले चुनाव में जनता अपनी ताकत साबित कर देगी। जो लोग एनसीपी में जा रहे हैं उन्हें मालूम नहीं है कि वे एक डूब रहे जहाज में सवार हो रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर शिवसेना के कई नेता पार्टी छोड़ कर चले गए हैं। इससे पार्टी को झटका लगा है। हाल में शिरडी के सांसद भाऊसाहेब बाकचौड़े कांग्रेस में शामिल हो गए। पारभनी से सेना के एक और नेता गणेश दूधगांवकर के भी एनसीपी में शामिल होने की खबर है।