{"_id":"255424e9f3373f5fad5d9e9be54563fb","slug":"naxalites-blast-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने उड़ाया ट्रैक, बाल-बाल बची राजधानी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नक्सलियों ने उड़ाया ट्रैक, बाल-बाल बची राजधानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय
Updated Wed, 23 Jul 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
नक्सलियों ने मुगलसराय रेल मंडल के इस्माइलपुर और रफीगंज स्टेशन के बीच मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे रेलवे पोल संख्या 502 व 505 के मध्य विस्फोट करके लगभग दो मीटर लंबा रेल ट्रैक उड़ा दिया।
विज्ञापन
इससे हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। इस विस्फोट में ट्रेन के आगे चल रहा पायलट इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक उड़ाने के बाद हावड़ा- दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इसके चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर देर रात तक जहां की तहां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
इसमें 12313 अप सियालदह राजधानी गया में, 12301 हावड़ा राजधानी कास्था में, 22823 अप भुवनेश्वर राजधानी गुरारू में तथा डाउन की 12312 डाउन कालका मेल कुमऊ में रोक दी गई हैं। कुल रुकी ट्रेनों की संख्या एक दर्जन से अधिक है।
रफीगंज से मुगलसराय मंडल को रेल ट्रैक उड़ाए जाने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम विद्या भूषण के निर्देश पर देर रात एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) को रफीगंज के लिए रवाना किया गया है।