{"_id":"c432d98a-c929-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"nawaz-sharif-taking-oath-as-pakistan-prime-minister-on-june-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ की पीएम पद पर 5 जून को ताजपोशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नवाज शरीफ की पीएम पद पर 5 जून को ताजपोशी
नई दिल्ली/इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 30 May 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में 5 जून को शपथ लेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएम के पद पर ताजपोशी होते ही अपने पहले संबोधन में शरीफ कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
नवाज शरीफ के सामने सबसे बड़ा बिजली संकट होगा। शरीफ इस संकट से निपटने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कुछ कदमों का ऐलान कर सकते हैं।
लाहौर में बुधवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों ने इस मुद्दे पर चर्चा की।
रिपोर्ट के अनुसार शरीफ ने बैठक में कहा कि पीएमएल-एन सरकार इस संकट से देश को उबारने के लिए दिन और रात एक कर देगी। उन्होंने देश के सामने मौजूदा संकटों को देखते हुए कई कड़े फैसले लिए जाने के भी संकेत दिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के रूप में शरीफ के पहले भाषण में सरकार द्वारा अगले एक महीने निर्धारित लक्ष्यों का जिक्र होगा। संबोधन में आतंकियों से वार्ता की उनकी योजना और अफगानिस्तान के हालात का भी जिक्र होगा।
विज्ञापन
पीएमएल-एन के प्रवक्ता मुशाहिदुल्ला खान ने कहा, ‘शरीफ भाषण में राष्ट्रीय मुद्दों को उठाएंगे। इसमें देश का ऊर्जा संकट, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों का जिक्र होगा।’
अमेरिकी ड्रोन हमलों के खिलाफ शरीफ अपने कड़े रुख का इजहार भी कर सकते हैं।