फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

अमन और सहयोग की उम्मीद लेकर लौटे नवाज

Wed, 28 May 2014 10:23 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमन और सहयोग की उम्मीद के साथ दिल्ली से विदाई ली। वतन वापसी से पहले पाकिस्तानी पीएम ने मोदी से अपनी बातचीत को ऐतिहासिक, स्वस्थ और रचनात्मक करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच अमन और सहयोग बढ़ने की उम्मीद लिये ऐतिहासिक शहर दिल्ली से वापस जा रहे हैं। मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद नवाज मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए मुखातिब हुए।
विज्ञापन


उनके साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी थीं। शरीफ ने पत्रकारों से कहा कि मोदी से गर्मजोशी से बात हुई। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक घटना करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'लाहौर मुलाकात से आगे बढ़ेंगे'

Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर शरीक होने आए शरीफ ने कहा, ‘ हम रिश्तों का सूत्र उसी 1999 के उस लाहौर घोषणा से उठाना चाहते हैं, जहां इसे छोड़ा गया था।

दोनों देशों के बीच शक-ओ-शुबहे का जो दौर चला आ रहा है उसे पीछे छोड़ना होगा। भारत और पाकिस्तान का एक साझा एजेंडा है और दोनों अमन और आर्थिक स्थिरता की तलाश में हैं।
 
द्विपक्षीय बातचीत में शरीफ ने साझा मूल्यों और रवायतों को मजबूत करने की बात की। उन्होंने भारतीय उप महाद्वीप से गरीबी और अशिक्षा को खत्म करने पर जोर दिया। नवाज ने दोनों मुल्कों के बीच हथियारों की होड़ की निंदा की और इसमें पैसों और संसाधनों की बर्बादी पर अफसोस जताया।

दोस्ताना माहौल में हुई मुलाकात

Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

शरीफ ने कहा, मेरी सरकार सहयोग की भावना के साथ भारत के साथ सभी मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार है। मैं यह अपील करता हूं कि हमें अपने रिश्तों की धुरी टकराव के बजाय सहयोग को बनाना चाहिए। हम एक दूसरे पर तोहमत मढ़ने से बाज आएं।

शरीफ ने दोनों देशों के रिश्तों की गहराई पर जोर दिया। उन्होंने कहा, मैंने इस बात पर जोर दिया कि हम दोनों ने (मोदी और शरीफ) अपने-अपने देश में स्पष्ट जनादेश से शुरुआत की है। यह दोनों देश की डेढ़ अरब अवाम की उम्मीदों को पूरा करने का बेहतरीन मौका है।

दोनों देश के लोग चाहते हैं हम उनकी बेहतरी के कदम उठाएं। भारतीय प्रधानमंत्री से हमारी बातचीत गर्मजोशी भरे और दोस्ताना माहौल में हुई। बातचीत के मुद्दे के बारे में पूछने पर शरीफ ने कहा कि शांति और सुरक्षा कायम किए बगैर दोनों देशों का साझा एजेंडा पूरा नहीं हो सकता।

मोदी से मुलाकात के बाद शरीफ खुश

Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

लिहाजा हमारा मिल कर काम करना जरूरी है। हम टकराव को सहयोग में बदल दें। पाकिस्तान सरकार का पूरा जोर सहयोग की भावना पर है।

दोनों देश के लोग चाहते हैं कि संदेह और दुश्मनी का माहौल खत्म हो। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी भावनाएं समझीं और इस पर सहमति जताई।

उन्होंने भी कहा कि शांति और विकास जैसे साझा उद्देश्य के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने इस द्विपक्षीय एजेंडे का आगे ले जाने की अपील की। शरीफ ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी अपनी मुलाकात का जिक्र किया।

मजबूत ‌र‌िश्तों पर दोनों की सहमत‌ि

Nawaz sharif return pakistan after narendra modi oath ceremony

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से बेहद गर्मजोशी और दोस्ताना अंदाज में बात हुई।

पाकिस्तान वापस लौटने के दौरान शरीफ ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक शहर से इस मजबूत अहसास के साथ लौट रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के लोग शांति और सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

इस विदाई संदेश के बाद नवाज अपने दल के साथ पाकिस्तान वायु सेना की विमान से लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed