सियासी शिगूफा है नवाज की घोषणा, तवज्जो नहीं दे रहा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बिना शर्त बातचीत की घोषणा को भले ही भरपूर चर्चा मिल रही हो, मगर भारत इसे फिलहाल इस घोषणा को महज सियासी शिगूफा ही मान रहा है।
यही कारण है कि भारत ने फिलहाल नवाज की इस घोषणा को तवज्जो न देने की रण्नीति के तहत आगे बढ़ कर जवाबी सकारात्मक प्रतिक्रिया से खुद को बचाए रखा है।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि अगर नवाज अपने घोषणा के प्रति वाकई संजीदा होते तो इस घोषणा के साथ ही इस संबंध में आधिकारिक प्रस्ताव भेजे जाने का भी संदेश देते।
इसके अलावा चूंकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर बातचीत पर अड़े रह कर ऊफा में तय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत को पटरी से उतार दिया था। इसलिए भी भारत नवाज की इस घोषणा को सियासी शिगूफे से ज्यादा अहमियत देने केलिए तैयार नहीं है।
हालांकि इसके बाजवूद भारत फिलहाल नवाज के घोषणा के बाद पाकिस्तान के भावी रुख का इंतजार कर है। गौरतलब है कि नवाज ने शनिवार को अचानक भारत केसाथ बिना शर्त बातचीत के लिए पाकिस्तान के तैयार होन होने की घोषणा कर एकबारगी सबको चौंका दिया था।
आधिकारिक प्रस्ताव के बाद ही सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा भारत
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक भारत नवाज की घोषणा पर हड़बड़ी दिखाने के मूड में नहीं है। दरअसल ऊफा में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बिंदुओं पर बनी सहमति के बाद नवाज ने जिस प्रकार वादे से पीछे हटे, उससे उनकी घोषणा पर एतबार करना मुश्किल है।
उक्त अधिकारी के मुताबिक ऊफा की सहमति से हटने और बातचीत का दरवाजा बंद होने के बाद पाकिस्तान लगातार वैश्विक मंच पर न सिर्फ कश्मीर के मुद्दे को जोरशोर से उठा रहा है, बल्कि भारत पर खुद के खिलाफ आतंकी कार्रवाई का आरोप भी लगा रहा है। ऐसे में जब रिश्ते तनाव भरे हों, तब अचानक बिना शर्त बातचीत की घोषणा पर सहज एतबार करना संभव नहीं है।
हालांकि उक्त अधिकारी ने माना कि इस घोषणा के बाद भारत पूरे मामले में बारीकी से नजर रखे हुए है। उसे पाकिस्तान के भावी कदम का इंतजार है। उक्त अधिकारी के मुताबिक अगर वाकई घोषणा में ईमानदारी होगी तो पाकिस्तान की ओर से इस आशय का आधिकारिक प्रस्ताव भी आएगा।