{"_id":"87df0cec-2b68-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"navjot-singh-sidhu-leaves-bigg-boss-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर से लौटे सिद्धू आज अमृतसर में","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बिग बॉस के घर से लौटे सिद्धू आज अमृतसर में
अमृतसर/ब्यूरो
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-6 से शुक्रवार को बाहर आए पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को अमृतसर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सिद्धू दीपावली अमृतसर में अपने परिवार और अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। गुजरात चुनाव प्रचार में सिद्धू की कमी भाजपा नेतृत्व महसूस कर रहा है। यही कारण है कि पार्टी के आदेशों को ध्यान में रखकर सिद्धू बिग बॉस को अलविदा कहकर बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन
सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने सिद्धू को बिग बॉस से बाहर करने की अपील की थी। पहले बिग बॉस के प्रबंधक इस पर सहमत नहीं हुए लेकिन बाद में शो प्रबंधकों ने इस पर सहमति दे दी। सिद्धू के बिग बॉस को छोड़ कर आने के कारण अमृतसर में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
डॉ. कौर ने बताया कि सिद्धू रविवार को अमृतसर पहुंच जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की ओर से भी सिद्धू की ड्यूटी गुजरात के चुनाव प्रचार के लिए लगाई गई है। डॉ. नवजोत भी गुजरात में भाजपा का चुनाव प्रचार करके आई हैं।