फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   National Herald Case: Arun Jaitley hits out at 'queen' Sonia Gandhi

देश की 'महारानी' कानून से ऊपर नहीं: अरुण जेटली

Fri, 11 Dec 2015 12:46 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
National Herald Case: Arun Jaitley hits out at 'queen' Sonia Gandhi

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने यह कभी स्वीकार नहीं किया कि ‘महारानी’ कानून के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

विज्ञापन


जेटली ने सोनिया और राहुल गांधी को संसद बाधित करने की बजाय अदालत में मामले का सामना करने की नसीहत दी। साथ ही कांग्रेस के राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर कदम उठाने के आरोप को यह कहकर नकार दिया कि सरकार ने अभी तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन


जेटली ने सोनिया और राहुल का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस नेताओं ने ऐसे वित्तीय लेनदेन से खुद के लिए एक चक्रव्यूह बना लिया, जिसमें एक राजनीतिक दल की टैक्स से छूट वाली आय एक रियल इस्टेट कंपनी में ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कोई कानून से ऊपर नहीं है'

National Herald Case: Arun Jaitley hits out at 'queen' Sonia Gandhi

प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं जारी किया है। आयकर अधिकारी अपने नियम के अनुसार प्रक्रिया का पालन करेंगे। सरकार ने विवादित लेनदेन के मामले में कोई आदेश नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि एक क्रिमिनल कोर्ट ने अपराध का संज्ञान लिया था और हाईकोर्ट ट्रायल कोर्ट से सहमत हुआ। यह लड़ाई कानूनी रूप से लड़ी जानी चाहिए लेकिन इसके नतीजे हमेशा अनिश्चित होते हैं। इसलिए कांग्रेस बेईमानी का रोना रो रही है और इसे राजनीतिक दुर्भावना बता रही है।

जेटली ने यह भी कहा कि कोई भी कानून के ऊपर नहीं है। सरकार या संसद इस मामले में कांग्रेस की कोई मदद नहीं कर सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed