फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   yamuna expressway would be expensive inauguration on thursday

यमुना एक्सप्रेस-वे का सफर होगा महंगा, कल उद्घाटन

Mon, 13 Aug 2012 03:49 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2012 03:49 PM IST
विज्ञापन
yamuna expressway would be expensive inauguration on thursday
नोएडा से आगरा तक बन कर तैयार यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर शानदार और आरामदेह तो होगा, लेकिन उसकी कीमत उसी हिसाब से चुकानी होगी। कार से सफर करने वालों को 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन


यह दरें हल्के वाहनों, मध्यम वाहनों व भारी वाहनों के लिए अलग-अलग होंगी। जो वाहन जितनी दूरी तय करेगा, उसे उसी हिसाब से टोल टैक्स भरना होगा। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन गुरूवार को होगा।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिए तय इन दरों का प्रस्ताव पहले मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा गया था। सीएम ने इस पर न्याय विभाग की रिपोर्ट मांगी। न्याय विभाग ने अपनी मंजूरी देकर पत्रावली सीएम कार्यालय भेज दी। सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित दरों को मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक विकास आयुक्त अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद टोल टैक्स के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। असल में टोल टैक्स वसूलने का अधिकार एक्सप्रेस-वे के डेवलपर जेपी समूह को दिया गया है। जेपी समूह 36 साल तक टोल टैक्स वसूलेगा। पीपीपी मॉडल पर बने यूपी के पहले मेगा प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए पूरा खर्च जेपी समूह ने वहन किया है।

टोल टैक्स की प्रस्तावित दरें (वर्ष 2012-13 के लिए)
वाहन की श्रेणी ----- रुपये प्रति किमी
कार, जीप व अन्य ----- 2.10
मिनी बस ----- 3.25
बस-ट्रक ----- 6.60
भारी यान ----- 10.10
विशाल भारी यान ----- 12.95
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed